25 APRTHURSDAY2024 6:28:22 AM
Nari

Vastu Tips: गलत तरीके से बनी किचन ब‌िगाड़ देगी घर की सुख-शांति

  • Updated: 06 Feb, 2018 02:04 PM
Vastu Tips: गलत तरीके से बनी किचन ब‌िगाड़ देगी घर की सुख-शांति

किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। इसलिए इसकी सफाई के साथ-साथ वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। कुछ लोग घर बनते या डेकोरशन करते समय वास्तु का ख्याल रखते हैं लेकिन रसोई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते लेकिन किचन का सही दिशा में होना भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा किचन की सजावट वास्तु के हिसाब से करने पर आपके घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है। इसके लिए आप ज्यादा मेहनत न करके कुछ आसान से वास्तु टिप्स अपनाकर इसके वास्तु को ठीक कर सकते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देंगे, जिनकी मदद से आप अपने किचन के वास्तु को ठीक कर सकते है।

किचन वास्तु टिप्स
1. किचन में या इसके आस-पास कभी भी मंदिर न बनवाएं। इससे परिवार के लोगों में गुस्सा तो बढ़ता ही साथ ही इससे हेल्थ प्रॉब्लम भी होती है।

PunjabKesari

2. बाथरूम के साथ किचन बनाने से आपके घर में सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए किचन हमेशा बाथरूम से दूर बनवाएं।

3. 1 बाउल में नमक डालकर इसे रसोई के कोने में रख दें और उसे हफ्ते में 1 बार जरूर बदलें। इससे घर में सुख-शांति आती है और किचन में बरकत रहती है। इसके अलावा आप किचन में एक सिल्वर या मेटल सिक्का भी रख सकते है।

4. वास्तु के अनुसार किचन के बाहर या आस-पास कभी भी पानी के टैंक नहीं रखने चाहिए। इससे रिश्तों पर बुसा असर पड़ता है।

PunjabKesari

5. रेफ्रिजरेटर या गैस चूल्हें को कभी भी दरवाजे या खिड़की के पास न रखें। इससे बरकत और आग की पवित्र प्रकृति दरवाजे से बाहर जाती है। गैस चूल्हे को पूर्व दिशा में रखें और सिलेंडर को दक्षिण दिशा में रखें।

6. किचन को भूलकर भी मेन गेट के सामने न बनवाएं। यह आपके परिवार के लिए अशुभ हो सकता है। इसके अलावा इससे पति पत्नी के रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ता है।

7. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही किचन बनवाएं। इससे घर में सकारात्मक एनर्जी, धन और सुख-शांति आती है। माइक्रोवेव, ओवेन, मिक्सर ग्राइंडर आदि वस्तुओं को हमेशा दक्षिण दिशा में रखें।

8. किचन में जाने से पहले स्नान जरूर करें। इसके अलावा वास्तु अनुसार रसोईघर में रेड क्रिस्टल का रखना शुभ समझा जाता है। इसके अलावा खाना हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की दिशा में बनाएं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News