25 APRTHURSDAY2024 8:23:09 PM
Nari

इन 8 तरीकों से सजाएं किचन, लगेगा सुंदर

  • Updated: 02 Apr, 2018 10:55 AM
इन 8 तरीकों से सजाएं किचन, लगेगा सुंदर

किचन घर  का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें  घर की महिलाएं सबसे ज्यादा समय व्यतीत करती हैं। सुंदर तरीके से सजी किचन घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। कुछ महिलाएं इसकी डैकोरेशन करने के लिए महंगे आइटम्स पिस का इस्तेमाल करती हैं, जिससे में बहुत से पैसे खराब होते हैं। एेसे में किचन में थोड़ा सा बदलाव करके ही  कम खर्च में इसे सजा सकते हैं। आज हम आपको रसोई को सजाने के कुछ एेसे ही तरीके बता रहे हैं, जो आपकी किचन को अट्रैक्टिव दिखाएगा।


1. किचन की खिड़की

PunjabKesari
किचन में खिड़की होने से गर्मियों के मौसम में ताजा हवा अंदर आएगी। इससे इस मौसम में गर्मी कम लगेगी। इसके साथ ही ठंडी हवा आने से मन रिलैस्क होगा और आप अच्छे से काम भी कर पाएंगे। इसके अलावा खिड़की की गरील पर छोटे-छोटे पौधे लगा सकते हैं। यह किचन को अट्रैक्टिव दिखाएगा।

 

2. कंटेनर्स भी सजाएं
किचन में सामान रखने के लिए अलग- अलग और सुंदर तरह के स्टोरेज कंटेनर्स का उपयोग करें। आप इन पर क्ले वर्क करके फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं। इस तरह से रखा सामान किचन को और खूबसूरत दिखाएगा।

 

3. डिनर सेट
रसोई को सजाने के लिए आपको बाजार से तरह-तरह के शोपीस पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं हैं। किचन की वॉल कलर के साथ मैच करते डिनर सेट को कप बोर्ड में लगाकर शो पीस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे डिनर टेबल पर इस्तेमाल करने के बाद दोबार फिर सजा दें। 

 

4. दीवारों पर टाइल्स लगाएं

PunjabKesari
किचन को खूबसूरत बनाने के लिए उसमें रंग-बिंरगी और अट्रक्टिव लुक देने के लिए दीवारों पर टाइल्स लगावाएं। आजकल मार्किट मे कई तरह की टाईल्स आसानी से मिल जाती हैं। आप अपनी पसंद से कोई भी टाइल लगवा सकते हैं। कॉफी मग या फलों को रखने के लिए अलग से प्लेटफॉर्म बनवा सकते हैं। 

 

5. दीवारों का कलर
किचन की दीवारों पर हमेशा लाइट कलर करें। लाइट कलर से किचन ज्यादा आकर्षित लगेगा। यदि दीवारें जल्दी गंदी हो रही हैं तो वॉशेबल पेंट इस्तेमाल करें। इस तरह कलर करवाने से किचन साफ सुथरा लगेगा।

 

6. किचन में पौधे लगाना
आप चाहे तो किचन को सुंदर दिखाने के लिए और वातवरण को शुद्ध करने के लिए उसमें पौधे भी लगा सकते हैं। किचन में हरी मिर्च, धनियां और भी कई छोटे- मोटे पौधे लगाए जा सकते हैं।

 

7. मैचिंग किचन फ्लोर

PunjabKesari
किचन में जिस रंग की टाइल्स दीवार पर लगी हो उसकी रंग का फ्लोरिंग करवाएं। यह देखने में अच्छा लगने के साथ ही किचन को खूबसूरत भी दिखाएगा। वैसे तो किचन में डार्क रंग की फ्लोरिंग करवानी चाहिए ताकि दाग-धब्बे कम दिखाई दें।

 

8. व्यवस्थित रखें सामान
सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज किचन को हमेशा व्यवस्थित करके रखना चाहिए। बिखरा हुआ सामान आपके किचन की खूबसूरती को बिगाड़ देता है। अगर आप सामान को सही ढ़ग से रखेंगे तो आपको चीजे ढूंढने में आसानी होगी। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News