20 APRSATURDAY2024 11:36:32 AM
Nari

लड़की के ये शारीरिक संकेत बताएंगे कि...

  • Updated: 25 Jan, 2017 02:37 PM
लड़की के ये शारीरिक संकेत बताएंगे कि...

रिलेशनशिप: अधिकतर लड़कों के साथ ऐसा होता है कि वह जिस लड़की को पसंद करता है, उसे इस बात का पता नहीं होता कि वह लड़की भी उसे पसंद करती है या नहीं। यह समस्या किसी एक लड़के की नहीं है बहुत से लड़कों के साथ ऐसा होता है। लेकिन लड़के इस बात से अंजान होते है कि जब वह लड़की आपको पसंद करती है तो आपसे बात करते समय कुछ शारीरिक संकेत देती है। जिनको अक्सर लड़के समझ नहीं पाते। अब परेशान न हो आज हम आपको लड़कियों के कुछ ऐसे शारीरिक संकेत के बारे में बताएंगे, जिनसे पता लगती है कि वह लड़की भी आपको पसंद करती है। 


1. बार-बार समय देखना

अगर लड़की आपसे बात करते समय बार-बार घंड़ी देखती है तो इसका मतलब कि उसको आपकी बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह आपसे बोर हो चुकी है। ऐसे में आपको उससे बात करनी बंद कर देनी चाहिए। 

2. आंखों में देखना

वहीं अगर वह लड़की आपसे बात करते समय आंखों में आंखें  डालकर बात कर रही हो तो इसका साफ मतलब है कि आप उसको पसंद है और उसको आपकी बातें भी पसंद है।  

3. नजरें झुकाना

कहते है कि शर्म लड़कियों का असली गहना होता है। अगर लड़की आपसे नजरें नजरें झुका लें कि वह आपकी ओर आकर्षित है और आपसे भी ऐसी ही उम्मीद रखती है। 

4. हाथों को कमर पर रखना

अगर कोई लड़की बात करते समय अपने दोनों हाथों को  अपनी कम रखें तो समज लेना कि उसमें अधिकार की भावना है और वह आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। 

5. मुद्राएं बदलना

अगर बैठने के बाद वह बार-बार अपनी पोजीशन बदलती है तो इसका अर्थ है कि उसमें आत्मविश्वास की कमी है या वह आपके सामने असहज महसूस कर रही हो।

6. करीब आने की कोशिश

अगर कोई लड़की आपको पसंद करती होगी तो वह आपके करीब आने के बार-बार बहाने ढूंढेगी। 

7. कांधे पर सिर रखना

अगर इस दौरान वह बार-बार आपके कांधे पर सिर रखे तो इसका अर्थ है कि उसके दिल में आपके लिए कुछ खास है।

Related News