25 APRTHURSDAY2024 4:27:19 PM
Nari

डैड स्किन हो या आंखों के काले घेरे, ब्यूटी की हर प्रॉब्लम को दूर करेगा नारियल तेल

  • Updated: 10 Jun, 2018 10:57 AM
डैड स्किन हो या आंखों के काले घेरे, ब्यूटी की हर प्रॉब्लम को दूर करेगा नारियल तेल

नारियल के तेल का इस्तेमाल हर मौसम में किया जा सकता है चाहे गर्मी हो या सर्दी। यह सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे से मेकअप उतारना हो या बॉडी मॉस्चराइजर करना हो, नारियल तेल बहुत अच्छा होता है। इनसे अलावा भी नारियल तेल के स्किन को कई फायदे होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

1. मेकअप रिमूवर
सुंदर दिखने के लिए लड़कियां मेकअप लगाती है। मेकअप लगाना जितना आसान है उसको उतारना उतना ही मुश्किल। मेकअप उतारे बगैर सोने से स्किन को नुकसान पहुंचता है। मेकअप उतारने के लिए महंगे मेकअप रिमूवर नहीं बल्कि नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। रूई को नारियल में डूबो कर उसे चेहरे पर लगाएं। एेसा करने से आसानी से मेकअप चेहरे से उतर जाएगा।

 

2. बॉडी मॉश्‍चराइजर
नारियल तेल में पाए जाने वाले गुण स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। नहाने से पहले शरीर पर नारियल तेल लगा लें। फिर कुछ देर के बाद नहाएं। एेसा करने से स्किन में नमी बरकरार रहेगी। इसके साथ ही नाखूनों को मजबूत करने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

3. मेकअप ब्रश साफ करे
जिस मेकअप ब्रश से आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं। उसको साफ रखना भी बहुत जरूरी है। मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। 

 

4. लिप बाम
होंठों को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए महंगी कैमिक्ल लिप बॉम यूज करने की बजाय नारियल तेल को लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें। 

 

5. स्ट्रेच मार्क्स
प्रैग्नेंसी या फिर वजन कम करने के कारण कई बार पेट पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है जोकि देखने में भी बुरे लगते है। स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर नारियल तेल से मसाज करें। 


6. डेड स्किन और टैनिंग 
डेड स्किन और टैनिंग को हटाने के लिए नारियल तेल और चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस स्क्रब से चेहरे की सफाई करने से स्किन में नई जान आती है। हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब से स्क्रबिंग करने से चेहरे पर निखार आता है। 


7. काले घेरों से छुटकारा
आंखों के नीचे पड़े काले घेरे पूरी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आंखों के नीचे नारियल तेल लगाना शुरू करें। कुछ ही दिनों में काले घेरों से छुटकारा मिलेगा। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News