25 APRTHURSDAY2024 12:15:35 PM
Nari

दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें!

  • Updated: 16 Dec, 2016 08:26 PM
दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें!

ट्रैवलिंग: छुट्टियां होने से पहले ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। दुनियाभर में कई एेसी जगह हैं जहां लोग छुट्टियों को एन्जॉय करने जाते हैं लेकिन कुछ जगहें एेसी भी हैं जो सबसे खतरनाक मानी जाती हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो इन जगहों के बारे में जरूर जान लें। आज हम आपको एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां जाना खतरे से खाली नहीं।

1. ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान
इस जगह पर हर कोई नहीं जा सकता। यहां पर बहुत तेज धूप होती है जिसके कारण यहां रहना बहुत मुश्किल है। यहां के खतरनाक और जहरीले जीव आप पर कभी भी हमला कर सकते हैं। 

2. स्यूदाद जुआरेज, मेक्सिको
यहां पर औरतों से बहुत ही बुरा सलूक किया जाता है। औरतों को यहां पर गुलाम बना कर रखा जाता है। यहां पर बलात्कार के मामले अधिक सुनने को मिलते हैं।

3. सुमात्रा, इंडोनेशिया
यहां पर रहना मतलब अपनी जान को जोखिम में डालना। यहां खतरनाक भूकम्प और तूफान आते हैं। 2014 में यहां सुनामी आई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे।

4. इस्तांबुल
इस्तांबुल में बहुत तीव्रता से भूकंप आते हैं, जिसके कारण यहां पर रहने वाले लोगों को हर समय अपनी जान जाने का खतरा बना रहता है। । 

5. कैरकस, वेनेजुएला
यहां पर बहुत अधिक अपराध होते हैं। यहां पर सबसे ज्यादा अपहरण के मामले सामने आते हैं इसी कारण यहां लोग जाने से डरते हैं। 

6. ईस्ट सेंट लुईस, अमेरिका
यहां पर सबसे ज्यादा हत्या के मामले होते हैं। दुनिया की वायलेंट सिटी की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

Related News