19 APRFRIDAY2024 12:59:41 AM
Nari

खतरे से खाली नहीं इन बॉर्डर को पार कर पाना

  • Updated: 20 Feb, 2017 01:57 PM
खतरे से खाली नहीं इन बॉर्डर को पार कर पाना

ट्रैवलिंगः दो देशों के बीच बनी सीमा को बॉर्डर कहा जाता है। यह सीमा किसी देश की हदों को निर्धारित करती है। कुछ देशों में आपसी भाईचारा इतना गहरा होता है कि बिना पासपोर्ट के भी एक से दूसरे देश जाया जा सकता है। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे बॉर्डर भी हैं जिनकी सुरक्षा इतनी कड़ी है कि इसको पार कर पाना नामुमकिन है। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ बॉर्डर के बारे में

1. चाड- सूडान बॉर्डर
चाड और सूडान पड़ोसी देश हैं लेकिन एक दूसरे के कट्टर दुश्मन भी हैं। इसी कारण यहां की इन दोनों देशों के बीच सीमा की सुरक्षा बहुत कड़ी है। इन्होने ने अपने देशों के बीच सीमा को बंद कर रखा है ताकि किसी देश के घुसपैठी दूसरे देश में घुस सकें। यहांप पर फिर भी घुसपैठ की खबरे सुनने को मिलती है।  

2. सऊदी अरब- यमन बॉर्डर
ये दोनों देश भी एक दूसरे देश के कट्टर पंथी हैं। इनमें अक्सर जंग लगी रहती है। यहां पर सुरक्षा इतनी कड़ी है कि बॉर्डर पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। 

3. नॉर्थ कोरिया- साउथ कोरिया बॉर्डर
इन दोनों देशों में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। यह दोनों देश एक दूसके के कट्टर विरोधी हैं। यहां पर बॉर्डर को पार करना मौत को बुलावा देना है। 

4. इजराइल- सीरिया बॉर्डर
इजराइल ने सीरिया से हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए बॉर्डर की सीमाएं सील कर रखी हैं। 

5. अमरिका- मेक्सिको बॉर्डर
अमरिका की सेना से बचकर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं। मेक्सिको ड्रग्स स्मगलिंग से बचने के लिए अमरिकन आर्मी ने बॉर्डर पर बहुत कड़ी सुरक्षा कर रखी है। 

6. भारत- पाकिस्तान बॉर्डर
इन दोनों देशो पर पूरी दुनिया की नजरें हर वक्त टिकी रहती हैं।  पाकिस्तान भारत पर लगातार हमले करता ही रहता है। भारत की सेना अपने देश की रक्षा के लिए हर समय सजग रहती है। 

Related News