25 APRTHURSDAY2024 6:08:36 AM
Nari

रोज खाएं ये 8 गर्म चीजें, शरीर रहेगा नेचुरल गर्म

  • Updated: 19 Dec, 2017 10:18 AM
रोज खाएं ये 8 गर्म चीजें, शरीर रहेगा नेचुरल गर्म

सर्दियों में चलने वाली सर्द हवा के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और कफ की समस्या होना आम बात है। इस मौसम में शरीर को अंदर से गर्मी न मिलने के कारण सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो जाती है लेकिन समय पर इनका इलाज न करने पर यह बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपको अंदर से गर्मी दें। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहें है जिनकी तासीर गर्म होती है और जो शरीर को अंदर से गर्मी देती है। सर्दियों में इन चीजों का सेवन आपको अंदर से गर्मी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है।
 

1. खसखस
रात को सोने से पहले खसखस को पानी में भिगो दें। सुबह इसका सेवन करने से सारा दिन एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा खसखस को दूध में उबाल के पीने से भी शरीर को गर्मी मिलती है।

PunjabKesari

2. चिक्की
सर्दियों में मूंगफली, चिक्की और गुड़ खाना तो हर कोई पंसद करता है लेकिन आयरन और फास्फोरस के गुण वाली चिक्की शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है। सर्दी में इसे खाने से शरीर में कैलरी की कमी भी पूरी हो जाती है।

3. ड्राई फ्रूट्स
सर्दियों में काजू, अखरोट, किशमिश और बादाम का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाता है। इसके अलावा आप बादाम का दूध भी पी सकते है।

PunjabKesari

4. अंजीर
आयरन से भरपूर सूखी अंजीर का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। रोजाना 1 अंजीर खाने से आप सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचे रहते है।

5. पिंड खजूर
मिनरल्स और विटामिन के गुणों से भरपूर पिंड खजूर शरीर को स्वस्थ और इम्यून सिस्टम मजबूत रखता है। रोज 1 खजूर का सेवन खांसी, बुखार, सांस के रोगों और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।

PunjabKesari

6.  दूध
रात को सोने से पहले दूध में केसर, अदरक, खजूर, अंजीर और हल्दी डालकर पीने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। इसके अलावा इसका सेवन आपको सर्दी-खांसी, जुकाम और कफ जैसी समस्याओं से दूर रखता है।

7. च्यवनप्राश
रोजाना 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसे खाने से पूरा दिन शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

PunjabKesari

8. दालचीनी 
दालचीनी की चाय बनाकर पीने से शरीर भी गर्म रहता है और या ब्लड-सर्कुलेशन को भी नियंत्रित रखने में मददगार होती है। इसके अलावा दालचीनी पाउडर का सेवन आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है।
 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News