20 APRSATURDAY2024 8:30:02 AM
Nari

रोजाना पिएंगे यह जूस तो शरीर में नहीं होगी कैल्शियम और खून की कमी

  • Updated: 04 May, 2018 11:54 AM
रोजाना पिएंगे यह जूस तो शरीर में नहीं होगी कैल्शियम और खून की कमी

पालक स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। यही कारण है कि पालक को सुपर-फूड भी कहा जाता  है। रोजना पालक खान से कई फायदे होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बाताएंगे। 


1. खून की कमी होगी दूर
पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजना इसका जूस पीने से शरीर में हिमोग्लोबीन की कमी नहीं होती। जिन लोगों के शरीर में खून की कई पाई जाती है। उनको हर दिन पालक का सेवन करना चाहिए। लगातार पालक का सेवन करने से फायदा मिलेगा। 

 

2. गर्भावस्था में फायदेमंद
अक्सर इस अवस्था में महिलाओं के शरीर में फॉलिक एसिड की कमी हो जाती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए पालक खाना चाहिए। इसके पालक  में कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। 


3. आंखों के लिए लाभदायक
पालक में मौजूद विटामिन- C आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा होता है। इसको खाने से मोतियाबिंद  की समस्या नहीं होती। इसके साथ पालक आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है। 


4. ब्लड प्रैशर कंट्रोल
पालक में पोटाशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल के रोगों से भी बचाव रहता है।  

 

5. मजबूत पाचन तंत्र
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी पालक का जूस पीना चाहिए। ये पाचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत दिलता है। 


6. हड्डियों के लिए फायदेमंद
पालक में विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पालक का जूस पीने से हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं।

 
7. मोटापा कम करें
पालक खाने से मोटापा दूर होता है। पालक में गाजर का जूस मिलाकर पीने से बॉडी को न्यूट्रिशियंस मिलते हैं। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है और कमजोरी भी नहीं आती। 

 

इस तरह बनाएं पालक का जूस

PunjabKesari

सबसे पहले पालक और पुदिने की ताजी पत्तियां लें। इनको अच्छे से धोने के बाद मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें पानी, भुना हुआ जीरा, काला नमक और नींबू मिलाकर पीएं।।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News