24 APRWEDNESDAY2024 5:34:25 PM
Nari

कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों को दूर करता है सीताफल, जानिए इसके 10 फायदे

  • Updated: 13 Nov, 2017 10:43 AM
कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों को दूर करता है सीताफल, जानिए इसके 10 फायदे

मीठे और स्वादिष्ट फलों में से एक शरीफा या सीताफल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेंमंद होता है। विटामिन A, C, B2 और औषधीय गुणों से भरपूर सीताफल का सेवन कई बीमारियों को दूर करता है। रोजाना सीताफल खाने से आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते है। आइए जानते है रोजाना सीताफल खाने के अनगिनत फायदे, जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

1. कैंसर
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सीताफल शरीर को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे आप कैंसर जैसे रोगों से बचे रहते है।

2. मोटापा
सीताफल में पाई जाने वाली कैलरी शर्करा मेटाबोलिस्म को बढाती है। इससे भूख कंट्रोल और वजन कम होता है।

3. खून की कमी
इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिससे रक्त के थक्के जमना और गठिया के साथ-साथ खून की कमी भी पूरी हो जाती है।

4. मजबूत हड्डियां
रोजाना सीताफल खाने से इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करके जोड़ो और घुटनों के दर्द को भी दूर करता है।

5. प्रैग्नेंसी
गर्भवती महिलाओं के लिए सीताफल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन गर्भवती स्त्री के भ्रूण विकास के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है।

6. आंखों की रोशनी
सीताफल को रोजाना खाने से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ चश्मा भी उतर जाता है। इसके अलावा इससे तनाव और डिप्रेशन कम होता है।

7. मुंह की बीमारियां
इसके छिलके को सुबह ब्रश की तरह दांतों पर रगड़ने से मुंह से खून निकलना, दांतों की सड़न, सूजन और बदबू की समस्याएं दूर हो जाती है।

8. डायबिटीज
लो कैलरी और एंटी हाइपर ग्लाइसेमिक के गुणों के कारण इससे शुगर कंट्रोल में रहती है।

9. दिल के रोग
सोडियम और पोटेशियम से भरपूर सीताफल से कैलोस्ट्रॉल कंट्रोल करके दिल की बीमारीयों से दूर रखता है।

10. पाचन तंत्र
यह आंतों से टोक्सिन को बाहर निकाल कर पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है। जिससे सीने में जलन, एसिडिटी, छालों और गैस जैसी प्रॉब्लम दूर होती है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News