शाम के समय क्या आपको भी चाय के साथ कुछ न कुछ खाने का मन करता है। एेसे में अगर अाप रोजाना चाय के साथ कुकीज खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर Crispy Banana Chips बनाएं। ये बच्चाें से लेकर बड़ाें तक सभी काे पसंद अाते हैं और घर बनाने भी अासान है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्रीः-
पानी - 50 मिलीलीटर
नमक - 1 1/2 छोटा चम्मच(डेढ़ चम्मच)
कच्चे केले
तेल - फ्राई करने के लिए
तैयारी:-
1. एक बाउल में 50 मिलीलीटर पानी, छाेटा डेढ़ चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब कच्चे केले काे छीलकर स्लाइस में काट लें।
3. एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गर्म करें और काटे हुए केले इसमें डाल दें।
4. फिर इसमें पानी और नमक का मिश्रण डालें। ध्यान रहे कि इसे डालने से तेल में हल्के से बुलबुले उठेंगे। लेकिन यह चिप्स में नमक का टेस्ट देगा।
5. चिप्स काे हल्का भूरा हाेने तक फ्राई करें।
6. अब इसे बाहर निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें।
7. अापके Crispy Banana Chips चिप्स तैयार हैं। इसे चाय के साथ सर्व करें।