20 APRSATURDAY2024 1:55:55 AM
Nari

पुराने बर्तन भी नहीं बेकार, इस तरह कीजिए घर की सजावट

  • Updated: 26 Mar, 2018 05:07 PM
पुराने बर्तन भी नहीं बेकार, इस तरह कीजिए घर की सजावट

बर्तनों का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए हर घर में होता है लेकिन जिस तरह मार्कीट में कपड़ों की नई वैरायटियां आती है, उसी तरह लोग बर्तनों के नए डिजाइनर देखकर उन्हें खरीद लाते है और पुराने बर्तनों को साइड में रख देखते है, नए बर्तनों का इस्तेमाल कर लेते है लेकिन क्या आपको मालूम है इन्हीं पुराने बर्तनों के इस्तेमाल से आप अपना घर मॉडर्न और यूनिक तरीके से डैकोरेट कर सकते है। 


आज हम आपको बर्तनों के रीयूज के बारे में बताएंगे कि कैसे आप घर में मौजूद पुराने कपों, प्लेटों और चम्मच अन्य आदि से क्रिएटिव चीजें बना सकते है और उन्हें घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकते है। 


1. पुराने कपों को आप ग्लू की मदद से दीवार पर क्लॉक शेप में डैकोरेट कर सकते है। 

PunjabKesari

2. ग्रेटर(Grater) यानी कद्दूकस से आप लालटेन बना सकते है और घर की बालकनी को खूबसूरत लुक दे सकते है। 

PunjabKesari

3. पुरानी प्लास्टिक प्लटों से भी वॉल डैकोरेशन करके घर को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। 

PunjabKesari

4. हैंड ब्लेंडर में बल्ब की मदद से खूबसूरत क्रिएटिविटी दिखा सकते है और अपने घर में डिफरैंट लुक दे सकते है। 

PunjabKesari

5. ढेर सारे चम्मचों की मदद से इस तरह का यूनिक फेन झूमर बनाएं और घर की छत पर सजाएं। 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News