24 APRWEDNESDAY2024 6:03:32 PM
Nari

ऐसी आदतों वाली लड़की से न ही करें शादी

  • Updated: 26 Jan, 2017 01:07 PM
ऐसी आदतों वाली लड़की से न ही करें शादी

रिश्तेनातेः शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत होता है। इस उम्र भर के रिश्ते को निभाने के लिए अच्छे पार्टनर को होना भी बहुत जरूरी है,जो आपको और परिवार को समझ सके। पार्टनर समझदार और रिश्तों की अहमियत को समझने वाले हो तो जिंदगी का सफर बहुत हसीन हो जाता है। कई बार कुछ लड़कियां रिश्तो को लेकर फिक्रमंद होती हैं। इसके लिए उनका लाइफस्टाइल बहुत मायने रखता है। आप भी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं तो कुछ ऐसी बातें जो जिनको परख कर आप अपने लिए सही पार्टनर चुन सकते हैं। 

1.रिश्तेदार में न हो
शादी के लिए इस बात को परख लें कि लड़की रिश्तेदारी में न हो। कई बार रिश्तेदारी होने पर रिश्ते में परेशानियां बढ़ने लगती है। इससे कई बार यह समझने की दिक्कत होती है कि क्या ठीक है और क्या नहीं।

2. लड़की के न हो ज्यादा दोस्त
दोस्त होना अच्छी बात है लेकिन हर समय दोस्तों की बीच रहना हमेशा उन्हीं के बारे में बात करना। ऐसे में शादी के बाद पत्नी के यही दोस्त आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। 

3. हर समय सोशल साइट पर बिजी 
कुछ लड़कियां हर समय सोशल साइट पर बिजी रहती हैं। कुछ लड़कियां तो इतनी बिजी हो जाती हैं कि उनको घर और परिवार को भी कोई ख्याल नही रहता। ऐसे में शादी से पहले यह बात पहले कर लें कि वह सीमित समय के लिए ही इसका इस्तेमाल करें। 

4. देर तक सोना
शादी के बाद जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। जो लड़कियां देर तक सोती हैं वह जिम्मेदारी भी ठीक तरह से नहीं निभा सकती। आप शादी के बाद उनको परिवारिक जिम्मेदारी नहीं दे सकते। 

5. बात-बात पर गाली गलौज करना
कुछ लड़कियां बात करते समय भी गाली गलौज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। इससे घर के बाकी सदस्यों पर भी बुरा असप पड़ सकता है। कई बार तो इससे आपसी लड़ाई झगडे होने शुरू हो जाते हैं। 

Related News