पंजाब केसरी (फैशन) : बॉलीवुड एक्ट्रैस और मॉडल ईशा गुप्ता अपने सैक्सी लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। अपने बोल्ड लुक के कारण ही ईशा ने 2007 में मिस इंडिया का इंटरनेशनल खिताब अपने नाम किया।
हाल ही में उन्हें जुहू के एक सैलून से बाहर आते देखा गया। जिसमें ईशा ने पिंक कलर का वी-नेक प्रिटेंड गाउन पहन रखा था और पैरों में सिपंल चप्पल पहनी थी। ब्राउन शेड्स और खुले बालों में ईशा गुप्ता काफी रिलैक्स और कूल लुक में नजर आईं। उन्होंने हाथ में ब्लैक रंग का हैंड बैग पकड़ रखा था। एक दम सिंपल लुक में भी ईशा काफी स्टाइलिश लग रही थी।