20 APRSATURDAY2024 2:08:02 AM
Nari

ये हैं दुनिया के सबसे रंगीन शहर

  • Updated: 20 Jan, 2017 01:05 PM
ये हैं दुनिया के सबसे रंगीन शहर

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई शहर एेसे हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण जाने जाते हैं। भारत में भी कई जगहें एेसी हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। कई विदेशी लोग भारत में बनी खूबसूरत इमारतों को देखने के लिए आते हैं। आज हम आपको कुछ एेसी शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे अधिक रंगीन जगह कहा जाता है। इनमें भारत की भी एक जगह शामिल है जो देखने में किसी जन्नत से कम नहीं है। इन शहरों की तस्वीरें देखकर आपको लगेगा कि यह कोई पेंटिंग है लेकिन एेसा नहीं है यह शहर सच में ही इतने रंगीन हैं। 

1. व्रोकला, पोलैंड
व्रोकला शहर की गिनती दुनिया के सबसे रंगीन शहरों में की जाती है। यहां के घरों की बनावट और उसके रंग इस शहर दूसरे शहरों से अलग बनाते है। 

2. वलपरैसो, चिली
टूरिस्ट्स के लिए इस शहर में कई सारे आर्कषित जगहें है। इस शहर का सबसे सुन्दर भाग है यहां के रंग-बिरंगे घर जो पूरे वातावरण को सजीव बनाता है।

3. ब्यूनोस एयर्स, अर्जेंटीना
अर्जेंटीना के ब्यूनोस एयर्स में ला बोका इलाका है जो अपने खुले म्यूजियम के लिए मशहूर है। यहां के लोगों ने अपने आस-पड़ोस की दीवारों पर कबाड़ के सामान और बचे हुए रंगों से बहुत ही सुन्दर म्यूरल्स और ग्राफिटी बनाई हैं।

4. जोधपुर, भारत
भारत के जोधपुर शहर कों ‘ब्लू सिटी’ कहा जाता हैं। पूरा शहर नीले रंग में हैं। यहां के लोंगों का कहना है कि नीला रंग शुभ हैं अौर गर्मी से भी बचाता है।

5.पाचुका, मैक्सिको
मैक्सिको का पचुका टाउन पठार पर बसा हैं। यहां बने घर बहुत ही खूबसूरत है। एक ग्रैफिटी कलाकार ने यहां की सरकार से समझौता कर शहर के घरों कों अलग-अलग रंग देकर खूबसूरत बनाया। इसके अलावा भी कई शहर एेसे हैं जिन्हें दुनिया के रंगीन शहर कहा जाता है। आज हम आपको सबसे रंगीन शहरों की तस्वीरे दिखाने जा रहे है। 

Related News