25 APRTHURSDAY2024 7:35:50 PM
Nari

हार्मफुल नहीं, इन नैचुरल तरीकों करें Hair Color

  • Updated: 29 Nov, 2017 04:55 PM
हार्मफुल नहीं, इन नैचुरल तरीकों करें Hair Color

बाल कलर कैसे करें : बालों को डाई करना आजकल का ट्रैंड बन चुका है। फिर चाहे लड़की हो या लड़का, अपने बालों को नया लुक देने के लिए अलग-अलग हेयर डाई करवाते है। हेयर डाई में कई कैमिकल्स होते है, जो धीरे-धीरे कैंसर के जोखिम को बढ़ावा दे रहे है। कुछ रसायन त्वचा के माध्यम से अवशोषित हो जाते है, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते है लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि नैचुरल तरीके से भी आप बालों को कलर कर सकते है, जिनमें किसी भी तरह का कोई नुकसानदायक कैमिकल नहीं होता। अगली बार अगर कलर करवाने का प्लान बने तो इन नैचुरली हेयर डाई को इस्तेमाल करें। 

 

1. हीना
सबसे पहले 1 कप हीना पाऊडर में 2 छोटे कप नींबू पानी डालें। फिर इस मिक्सचर को लगभग 4-6 घंटे के लिए रख दें। जब यह मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो इसको बालों में लगाएं और कंघी कर लें। अब बालों को प्लास्टिक बैग के साथ कवर करके 2 घंटा रखे और बाद में धो दें। 

 

2. अखरोट 
अगर आप बालों को डार्क ब्राउन कलर करना चाहते है तो सबसे पहले अखरोट को क्रश करें। फिर इसे ढेड़ घंटा उबालें और ठंडा होने के लिए रख दें। कॉटन बॉल की मदद से फिर इसे अपने ग्रे हेयर पर लगाएं। फिर इसे लगभग 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें।  


 
3. टी 
यह हर तरह के बालों पर लगाया जा सकता है। सबसे पहले टी तैयार करने के लिए 1 कप पानी में 2-3 टी बैग्स या टी पाऊडर डालकर पर्याप्त रूप पकाएं। फिर ठंडा करके बालों पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें कंडीशनर डाल सकते है। फिर इसे बालों में लगाएं और लगभग 1 घंटे बाद उतार दें। इस कलर का इफैक्ट बालों में समय तक दिखाई देगा। 

 

4. कॉफी
अगर बालों को ज्यादा डार्क शेड देना चाहते है तो स्टॉग काफी का काढ़ा बनाएं। फिर इसे ठंडा करें। अब इस मिक्सचर में 1 कप कंड़ीशनर और 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर डालें। फिर अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं। इसे 1 घंटा रखने के बाद धो दें। 

 

5. नींबू रस
नींबू रस लगाने के बाद बालों पर काफी अच्छा परिणाम निकल कर आता है। पहले फ्रेश नींबू को अच्छे से निचोड़कर रस निकाल लें। फिर इस रस को बालों में लगाएं। फिर इसे कुछ घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

 

6. चुकंदर जूस
बालों को नैचुरली लाल रंग देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। बालों में चुकंदर जूस के साथ गाजर जूस मिलाकर लगाएं। इससे बालों को रेडिश ऑरेंज शेड मिलेगा। 1 कप चुकंदर जूस तैयार करें। फिर इसे बालों में लगाएं। फिर इसे लगभग 1 घंटा लगाएं और बाद में अच्छे से धो दें। 

 

Related News