25 APRTHURSDAY2024 1:36:41 PM
Nari

सबसे ठंडा शहर, जहां 2 महीने रहता है अंधेरा

  • Updated: 22 Mar, 2017 02:20 PM
सबसे ठंडा शहर, जहां 2 महीने रहता है अंधेरा

ट्रैवलिंगः भारत में कुछ ही महीने ठंड पड़ती है। अभी ठंड खत्म हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। वहीं, दुनिया में कई जगहें एेसी हैं जहां पर अभी भी ठंड पड़ रही है। जी हां, साइबरिया का नोरिल्स्क को दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। नार्मल दिनों में यहां का तापमान -10 डिग्री रहता है। वहीं अधिक सर्दी में यहां का तापमान माइनस 55 डिग्री तक पहुंच जाता है। 

शायद आप यह नहीं जानते कि नोरिल्स्क में अधिक सर्दी के समय करीब 2 महीने बिल्कुल अंधेरा रहता है। 2 महीने लोगों को घर में रहना पड़ता है। साल के अधिक दिन यहां पर ठंड रहती है। साल के 130 दिन बर्फबारी होती है। इस तरह के हालात होने के कारण लोग अलग-अलग तरह की जिंदगी जीने को मजबूर है। यहां पर बाकी शहरों की तरह कार्यक्रम नहीं होते। 

अधिक ठंड होने के कारण यहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग नर्वसनेस, डिप्रेशन सहित कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ठंडा होने के साथ इस शहर को धनी भी कहा जाता है। यहां पर बच्चों के लिए खेलने के लिए जगह भी नहीं होती। बेहद खराब मौसम होने के कारण भी लोग यहां आराम से रहने की कोशिश करते हैं। लोग बाकी शहरों की तरह पिकनिक मनाते हैं और नार्मल लाइफ जीने की कोशिश करते हैं। 

Related News