23 APRTUESDAY2024 5:54:31 PM
Nari

नारियल और तिल के लड्डू

  • Updated: 07 Dec, 2016 01:44 PM
नारियल और तिल के लड्डू

मीठा खाने के शौकीन कई लोग होते हैं और उन्हें लड्डू काफी पसंद होते हैं। सर्दी के मौसम में अक्सर लोग घर पर लड्डू बनाते हैं। आज हम आपको नारियल और तिल के लड्डू बनाना सिखाएंगे। इसका सर्दी में सेवन करना काफी फायदेमंद होता है तो आइए जाने इसे बनाने का तरीका...

साम्रगी
- 2 कप सफेद तिल के दाने
- 1 1/2 कप खजूर (कटे हुए)
- 1 कप नारियल(घिसा हुआ)

विधि 
1. सबसे पहले एक कढ़ाही में तिल के दानों को 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पर हल्का बाउन होने तक भून लें। अब इसे प्लेट में निकाल लें।

2. अब उसी कड़ाही में नारियल डालें और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। तिल को ठंडा हो जाने पर उसे मिक्सी में डालकर ग्रांइड करें। 

3. एक बाउल में तिल का पाऊडर, खजूर, नारियल पाऊडर डालकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। 

4. एेसे ही सभी लड्डू तैयार कर लीजिए। 

5. नारियल और तिल के लड्डू तैयार है। आप चाहें तो इसे बाद में भी खा सकते है। 

Related News