23 APRTUESDAY2024 9:45:20 AM
Nari

इस 1 इमारत में बसा है पूरा शहर!

  • Updated: 09 Jan, 2017 08:10 PM
इस 1 इमारत में बसा है पूरा शहर!

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई ऊंची-ऊंची इमारतें हैं। कुछ एेसी इमारतें भी हैं जो अपनी अलग बनावट के लिए फेमस है। आज हम आपको एक एेसी इमारत के बारे में बताने जा रहे है जहां 200 परिवार रहते हैं। अमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का में एक छोटा-सा कस्बा व्हिटियर में एक खास 14 मंजिली इमारत है बेगिच टावर। यह इमारत अपनी अलग बनावट और अनोखी व्यवस्था के कारण आजकल काफी चर्चा में है। 

इस इमारत को वर्टीकल टाउन भी कहा जाता है। इस इमारत में शहर के लगभग 200 परिवार रहते हैं। 14 मंजिला इस इमारत में पूरा शहर बसा है। इसमें अस्पताल, स्कूल, चर्च और पुलिस स्टेशन भी है। दरअसल, शीतयुद्ध के दौरान यह इमारत सेना का बैरक होती थी। इस इमारत में बने पुलिस स्टेशन और स्वास्थ्य सेवा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी और मालिक भी यहीं रहते हैं। 

यहां रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल भी अलग है। यहां का मौसम अधिकतर खराब ही रहता है, जिसकी वजह से लोग अधिक बाहर नहीं जाते। इस टाउन में जाने का रास्ता भी कठिन है। यहां जाने के लिए कई मुश्किलों रास्तों से गुजरना पड़ता है। समुद्री मार्ग के द्वारा भी इस जगह पर पहुंचा जा सकता है। यहां रहने वालों लोगों को जहां पूरी सुविधाएं है वहीं कुछ परेशानियों को सामना करना पड़ता हैं। 

Related News