23 APRTUESDAY2024 11:42:08 AM
Nari

Christmas Special! घर पर खुद ही बनाएं Peanut Butter Blossoms

  • Updated: 16 Dec, 2017 03:56 PM
Christmas Special! घर पर खुद ही बनाएं Peanut Butter Blossoms

क्रिसमस फैस्टिवल जल्द ही आने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरो चल रही है। इस दिन लोग खास रैसिपी बनाते है। अगर घऱ पर मेहमान आ जाए तो स्पैशल मार्कीट से क्रिसमस पर बनने वाली कुकीज या डीश खरीद कर लानी पड़ती है। तो क्यों ऐसे में आप घर पर खुद ही क्रिसमस स्पैशल रैसिपी Christmas Peanut Butter Blossoms बनाएं। इन्हें बनाना काफी आसान है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि।   

 

सामग्री 
- 1 पाउंच बेट्टी क्रोकर( पिनट बटर कुकीज मिक्स)
- 3 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच पानी 
- 1 अंडा
- चीनी स्वादानुसार
- ब्रांड मिल्क चॉकलेट
- व्हाइट डैकोरेटिव जेल
- हॉलिडे कैंडी स्पार्कल्स
- रेड डैकोरेटिव आईसिंग  

विधि 
1. ओवन को 375 डिग्री फारेनहाइट पर गर्म करें। अब मिडियम साइज बाउल में कुकीज मिश्रण डालें। फिर इसमें ऑयल, पानी और अंडा डालकर आटे की तरह पेस्ट बना लें। 
2. फिर इस पेस्ट से 1 इंच की बॉल्स बना लें। ऐसे ही 10-15 बॉल्स बनाएं। फिर उन्हें चीनी में रोल करें।  
3. इन बॉल्स को कुकीज शीट्स पर 2-2 इंच का गेप डालकर रखें। 
4. अब इन्हें ओवन में 375 डिग्री फारेनहाइट पर 10-12 मिनट तक बेक करें, जब तक यह अच्छे से लाइट गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। फिर जल्दी से कुकीज के ऊपर 1 चॉकलेट रखें और उसे अच्छे से प्रेस कर दें। 
5. अब कुकीज शीट्स को निकाल दें और इन्हें लगभग 20 मिनट के लिए ठंडा होने दें। 
6. फिर इन्हें ऊप बताई डैकोरेट सामग्री के साथ डैकोरेट करें। 
 

Related News