19 APRFRIDAY2024 3:15:07 PM
Nari

इस बार जन्मदिन पर बनाएं Chocolate Spider Trifle

  • Updated: 28 Jun, 2017 03:27 PM
इस बार जन्मदिन पर बनाएं Chocolate Spider Trifle

पंजाब केसरी (जायका): चॉकलेट बच्चों की फेवरेट होती है। इसी के साथ बच्चे खाने में आनाकानी भी करते है क्योंकि उनको घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाली तरह-तरह की डिशेज पसंद आती है। ऐसे में बच्चों को चॉकलेट से बनी डिश बनाकर दें, जो खाने में तो स्वादिष्ट हो साथ ही देखने में कुछ अट्रैक्टिव दिखें। आइए जानते है इसे बनाने की विधि।  

 

सामग्री 

- चॉकलेट केक 
- 2-3.3 औंस चॉकलेट पुडिंग बॉक्स
- 3 कप दूध
- बड़ा कंटेनर कूल व्हीप
- ओरियो (Oreos) ( मेश किए हुए)
- हर्शे की सिरप
- प्लॉस्टिक की मकड़ी 

विधि

1. चॉकलेट पुडिंग केक को क्यूब्स की शेप में काट दें और इसकी पेस्ट बना लें।  
2. अब इस पुडिंग केक से बने पेस्ट में दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। 
3. अब एक कप में इस मिक्चर को डालकर, उसके ऊपर मेश किए हुए Oreos डाल दें। एक बार फिर इसके ऊपर तैयार किया मिक्चर डाल दें। 
4.इसके बाद चॉकलेट केक की क्यूब्स बनाकर डाल दें। अब इसमें फिर से एक बार पुडिंग और दूध वाला मिश्रण डाल दें। 

PunjabKesari
5. अब सबसे ऊपर कूल व्हीप डालकर दें। 
6. ध्यान रखें हर्शे की सिरप को मकड़ी के जाल की तरह कूल व्हीप के ऊपर डालें। 
7. अब इसके बीच में टूथपिक का इस्तेंमाल करके प्लॉस्टिक की मकड़ी  लगा दें और फिर सर्व करें। 

Related News