16 APRTUESDAY2024 5:00:16 AM
Nari

चाईनीज स्टाईल इडली

  • Updated: 18 Feb, 2017 03:00 PM
चाईनीज स्टाईल इडली

जायका :  सब्जियों और सॉस के साथ रवा इडली का स्वाद एकदम लाजबाव होता है। आजकल के युवावर्ग को यह चाईनीज स्टाईल इडली बहुत पसंद आती है। यह बनाने में भी बहुत आसान है। आइए जानें, इसकी रैसिपी..


सामग्री
-  2 कप सूजी
-  2 कप दही
-  नमक स्वादानुसार 
- 1 शिमला मिर्च(बारीक काटी)
- 1/4 कप मटर के दाने
- 2 गाजर(बारीक काटी)
- 2 टी स्पून टमाॅटो साॅस
- 1 टी स्पून सोया सोॅस
- 1 टी स्पून चिल्ली साॅस
- 2 प्याज कटे हुए
- 1 हरी मिर्च(बारीक काटी)
- अदरक थोड़ा सा
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- हरा धनियां(बारीक कटा)
- 2 टी स्पून तेल
- 1 सैचेट ईनो साल्ट


विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में सूजी में दही फैंट कर मिक्स करें।
2. यदि घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो आप इनमें थोड़ा पानी भी मिक्स कर सकते हैं।
3. फिर इसमें नमक,हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
4. इडली स्टैन्ड के सभी खानों में तेल लगा लें और इसमें इडली के मिश्रण को डालने से पहले ईनो साल्ट मिलाएं।
5. जब ये मिश्रण हल्का फटने लगे तो तुरंत मिश्रण को स्टैंड में डाल दें।
6. फिर इसे माइक्रोवेव में 7-8 मिनट के लिए रखें।
7. तैयार इडली को माइक्रो से निकालकर आधे-आधे टुकडों में काट लें।
8. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई चटकने तक भूनें।
9. फिर इसमें प्याज,अदरक भूनकर मटर,गाजर और शिमला मिर्च को भी भून लें।
10. इसके बाद इसमें सारी साॅसज, नमक को अच्छे से मिलाएं।
11. टुकड़े की हुई इडलियों को इसमें मिलाएं और 5 मिनट तक धीमी आंच पर रहने दें।
12. चाइनीज स्टाईल इडली तैयार है। हरा धनिए से गार्निश करके सर्व करें।
 

Related News