19 APRFRIDAY2024 5:22:26 PM
Nari

सर्दियाें में इन 10 तरीकाें से रखें अपने बच्चे की सेहत ख्याल

  • Updated: 31 Oct, 2017 12:30 PM
सर्दियाें में इन 10 तरीकाें से रखें अपने बच्चे की सेहत ख्याल

बच्चों की खान-पान की आदतों को सही रखना बेहद मुश्किल है। उन्हें कब क्या खाना है और जाे वह खाना चाहते हैं क्या यह उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वर्ना अापके बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। खासकर सर्दियों में तो ये समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। इस मौसम में बीमारियां भी तेज़ी से फैलती हैं। इसलिए बच्चे काे सुरक्षित रखने के लिए अापकाे कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। 

सर्दियों में किन बाताें का रखें ध्यानः- 

- बच्चों को तलाभुना या फास्टफूड खिलाने के बजाए पौष्टिक अाहार दें। 

- रात काे बादाम भिगो दें और सुबह इन्हें घिसकर गुनगुने दूध में डालकर पिलाएं।

- बच्चों को हर समय कमरे में बिठाने की बजाय धूप में निकलने को कहें। इससे उन्हें विटामिन डी मिलेगा, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

- बच्चों को ठंडी चीजें न खाने दें।

- खाने से पहले और बाद में बच्चाें के एंटी बैक्टीरियल साबुन से हाथ धुलवाएं, ताकि वह कीटाणुअाें से बचे रहें। 

- माेबाइल या कंम्पयूटर पर गेम्स खेलने की बजाय उन्हें बाहर मैदान में खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे उनका शारीरिक विकास होगा।

- ठंड में जरूरत से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाना भी नुक्सानदायक साबित हाे सकता है। इसलिए जरूरत अनुसार ही कपड़े पहनाएं।

- सर्दियों में कई दिन तक एक ही स्वेटर पहनने से उसमें धूल और गंदगी जम जाती है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है। 

- अगर ठंड में बच्चे काे प्रतिदिन नहीं नहलाना चाहते, ताे कम से कम गीले कपड़े से उनका बदन जरूर पोंछे।

- बच्चों के लिए नींद बेहद जरूरी है, इसलिए उन्हें समय पर साेने की अादत डालें, जिससे वह अावश्यक नींद ले सकें।   
 

Related News