20 APRSATURDAY2024 10:41:51 AM
Nari

चिकन पकौड़ा

  • Updated: 14 Jan, 2017 12:28 PM
चिकन पकौड़ा

ज़ायका: सर्दियों के मौसम में कुछ लोग चिकन खाना पंसद करते हैं तो कुछ लोग पकौड़े खाना ज्यादा पंसद करते हैं। अगर इन दोनों चीजों को मिलाकर एक चीज बनाई जाए, हमारा मतलब है चिकन पकौड़ा फिर तो इसे खाने का मजा ही आ जाएगा। चिकन पकौड़ा बनाना बेहद ही आसान है तो जानिए रैसिपी

        

साम्रगी

1. 1/2 किलो बोनलेस चिकन
2. 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
3. 1 कप दही
4. 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
5. 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
6. 1 चम्मच जीरा पाऊडर
7. 1 चम्मच नींबू का रस
8. 2 चम्मच सिरका
9. 11/2 चम्चम लाल मिर्च पाऊडर
10. नमक स्वादनुसार
11. तेल आवश्यकतानुसार

विधि

1. सबसे पहले चिकन पीसेस को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। 
2. अब एक कटोरे में दही, प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, नींबू का रस, जीरा पाऊडर, लाल मिर्च पाऊडर और सिरका डाल लें। 
3. इस मिश्रण को अच्छे तरह फेंट लें और चिकन पीसेस को इसमें डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
4. इस मिश्रण को 40 मिनट तक फ्रीज में रखें।
5. फ्रीज से निकालने के बाद चिकन को तेल में डीप फ्राई कर लें। 
6. आपके गरमा-गरम चिकन पकौड़े तैयार है।

Related News