25 APRTHURSDAY2024 1:16:40 AM
Nari

Chicken Meatballs in Cream Sauce

  • Updated: 05 Dec, 2017 05:20 PM

अगर अाप चिकन खाने के शाैकीन है, ताे घर पर चिकन मीटबॉल्स इन क्रीम सॉस ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
क्रश किया हुअा चिकन - 440 ग्राम
पके हुए चावल - 200 ग्राम
अंडा - 1
प्याज - 90 ग्राम
लहसुन - 1 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छाेटा चम्मच
मैदा - जरूरत अनुसार
तेल - फ्राई करने के लिए
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
चिकन स्टॉक - 440 मिलीलीटर
फ्रैश क्रीम - 70 ग्राम
लाल मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. एक बाउल में 440 ग्राम क्रश किया हुआ चिकन, 200 ग्राम पके हुए चावल, 1 अंडा, 90 ग्राम प्याज, 1 चम्मच लहसुन, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. मिश्रण से एक-एक स्कूप बाहर निकालकर उसे मैदे में डालें और फिर हाथों से गोल करें।
3. एक पैन में पर्याप्त तेल डालकर उसे मध्यम अांच पर गर्म करें। तैयार की गई बॉल्स काे इसमें सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें। बाद में इसे अब्सॉर्बैंट पेपर पर निकल लें।
4. मध्यम अांच पर एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच मैदा डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
5. इसके बाद इसमें 440 मिलीलीटर चिकन स्टॉक, 70 ग्राम फ्रैश क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स करें।
6. अब इस मिश्रण में 1/2 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छाेटा चम्मच नमक मिलाकर उबाल लें। बाद में इसमें फ्राई की हुई चिकन बॉल्स काे डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।
7. अापकी चिकन मीटबॉल्स तैयार है। इन्हें धनिये के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Related News