18 APRTHURSDAY2024 8:36:17 AM
Nari

करने जा रहे है शादी तो पहले ही जांच ले ये बातें!

  • Updated: 23 Jan, 2017 12:53 PM
करने जा रहे है शादी तो पहले ही जांच ले ये बातें!

रिलेशनशिप: शादीशुदा जिंदगी को सुख से बिताने के लिए अच्छे जीवनसाथी की जरूरत होती है क्योंकि सारी जिंदगी हमें उसके साथ ही बितानी होती है, अगर वह ही गलत निकल जाएं तो लाइफ बोझ बन जाती है। शादी के लिए किसी लड़के को ऐसी लड़की की जरूरत होती है, जो उसके साथ-साथ उसके परिवार वालों को प्यार कर सके और संभाल सके। इसलिए किसी भी लड़की से शादी करने से पहले उसमें कुछ बातों को जांच लेना ही बेहतर होता है, नहीं तो बाद में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे बातें बताएंगे, जिनको अपना पार्टनर चुनने से पहले उसमें जांच लेना चाहिए कि वह आपको लायक है भी या नहीं। 

 

1. माता-पिता से कोई रिश्ता हो

किसी लड़के को उस लड़की से कभी शादी नहीं करनी चाहिए, जिसका रिश्ता उसके माता-पिता की रिश्तेदारी से हो। क्योंकि आपसी रिश्तेदारी या एक ही गोत्र में शादी करने से कई समस्याएं खड़ी हो सकती है। 

2. दुष्ट पुरुष से दोस्ती 

वैसे तो अक्सर लड़कियों को ऐसे पुरूषों से दूर रहने के लिए कहा जाता है, जो दुष्ट होते है। ऐसी स्थिति में वह लड़की किसी भी मुश्किल में पड़ सकती है और वह पुरूष अपने निजी हित के लिए उसका इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए लड़की से शादी करने से पहले उसके बारें जान लें। 

3. बुरा बोलने वाली

कहते है कि वाणी में सरस्वती का वास होता है। प्यार से बोलनी वाली लड़कियों से सरस्वती भी प्रसन्न होती है लेकिन बुरा और कड़वा बोलने वाली लड़की का स्वभाव भी कुछ ऐसा होता है, जिस वजह से घर में अशांति का वातावरण बन जाता है। 

4. देर तक सोना

कुछ लोगों का मानना है कि जो महिलाएं देर तक सोती है, वह घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से नहीं निभा पाती। इसलिए आलसी लड़की में पहचान करें। 

Related News