19 APRFRIDAY2024 5:01:04 PM
Nari

कम बजट में भी करें इन खूबसूरत विदेशी शहरों की सैर

  • Updated: 18 Mar, 2018 03:05 PM
कम बजट में भी करें इन खूबसूरत विदेशी शहरों की सैर

घूमने का शौक भला किसको नहीं होता। देश-विदेश में घूमने के शौकिन लोग अपनी जेब खर्च के हिसाब से ट्रिप प्लान करते हैं। कुछ लोग तो जेब खर्च करने के कारण अपना मन मार लेते है और विदेशी कंट्री में जाने का ख्याल छोड़ देते हैं। अगर आप भी पैसों के कारण अपना मन मार रहे है तो आज ही इसकी फिक्र छोड़ दीजिए। क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं ऐसे इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टीनेशन जहां आप केवल पचास हजार की बचत में भी घूम सकते हैं।
 

1. सेशेल्स
कम बजट में नैचुरल नजारों का मजा लेने के लिए सेशेल्श बिल्कुल परफैक्ट जगह है। अफ्रीकन कॉन्‍टीनेंट के इस छोटे से देश में आप ईको फ्रेंडली एटमॉस्फियर और सुकून का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के वॉटर स्‍पोर्ट और नाइट लाइफ भी काफी फेमस है।

PunjabKesari

2. इजिप्‍ट
अगर आप किसी शहर की सभ्यता को करीब से जानना चाहते है तो आप इजिप्‍ट जाएं। इस सस्ते इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टीनेशन की का कलचर बेहद अलग और लुभावना है, जोकि आपको खूब पसंद आएगा।

PunjabKesari

3. केनिया
वैसे तो ज्यादातर यह शहर व्यापारियों के लिए जाना जाता है लेकिन घूमने के लिए भी यह काफी अच्छा शहर है। यहां के जंगलों में आप हाथी पर बैठ कर सफारी का मजा ले सकते हैं। यहां खाना पीना और रहना काफी सस्‍ता है। इसके अलावा यहां महंगे से महंगे होटल में रहने पर आपको केवल 2400 रुपए ही देने पड़ेगे।

PunjabKesari

4. इंडोनेशिया
यह इंटरनेशल शहर भारत के सबसे करीबी देशों में से एक है। इस शहर में भारत के 1 रुपय की कीमत बहुत ज्यादा है। इसलिए आप बेहद कम पैसों में भी इस शहर की सैर कर सकते हैं। यहां विदेशों के साथ-साथ आप भारतीय कल्चर और मंदिरों को देख सकते हैं।

PunjabKesari

5. कंबोडिया
कंबोडिया में भी भारतीय करंसी की वैल्‍यू ज्‍यादा है। घूमने-फिरने के शौकिन लोगों के लिए यह बिल्कुल परफैक्ट जगह है क्योंकि यहां देखने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगह हैं। इसके अलावा आप यहां आदि मानव से मिली बहुत सी पुरानी विरासत देख सकते हैं।

PunjabKesari

6. योग्यकर्ता
आर्ट और कल्चर का अनोखा संगम देखने के लिए आप योग्यकर्ता शहर भी जा सकते हैं। कम बजट में आपको इस प्राचीन जगह पर देखने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा, जोकि आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News