25 APRTHURSDAY2024 3:28:05 PM
Nari

उम्र के साथ बदलने लगती है सैक्स में रूचि

  • Updated: 11 Apr, 2017 05:12 PM
उम्र के साथ बदलने लगती है सैक्स में रूचि

पंजाब केसरी(रिश्तेनाते):  रिश्ते में खुशहाली बनाएं रखने के लिए शारीरिक संबंध बनाना भी बहुत जरूरी है। शारीरिक संबंध बनाने की चाह हर उम्र में बदलती रहती है। लाइफस्टाइल में बदलाव,खान-पान,थकावट और बढ़ती उम्र के कारण इनकी इच्छा में भी बदलाव आता रहता है। जिसके लिए हार्मोंस भी कॉफी हद तक इसका कारण बनते हैं। 


25 से 35 साल
इस उम्र के लोगों में रिलेशनशिप को लेकर बहुत उत्तेजना होती है। लड़के और लड़किया एक-दूसरे के  लिए बहुत आकर्षित होते हैं। 
1. सैक्स के लिए इस उम्र के युवाओं में बहुत उत्साह होता है। 
2. दोस्तों के साथ इस टॉपिक पर बातें भी बहुत होती हैं। 
3. इस उम्र में लड़कियां और लड़के अपनी इच्छाओं को किसी के साथ शेयर करने से घबराते हैं। 
4.शादीशुदा पार्टनर सैक्स को लेकर इस उम्र में खुल कर बात करने से शर्मातें हैं। वह पार्टनर से इच्छा तो बहुत रखते हैं लेकिन कुछ कह नहीं पाते। 
5. लड़कियां चाहती हैं कि उनका पति खुद ही उनकी इच्छा को समझे। पति शारीरिक जरूरत की इस बात को अगर न समझे तो इनका असर लड़की के व्यवहार पर भी पड़ता है। 
6. इस उम्र के पति-पत्नी एक-दूसरे से मन की बात छुपाएं तो इससे ग़ुस्सा, तनाव के अलावा मानसिक-शारीरिक असंतुलन पैदा हो जाता है।


35 से 50 साल
1. 35 साल के ज्यादा के अधिकतर लोगोें की सैक्स के प्रति रूचि खत्म होने लगती है। 
2. 50 साल के आसपास की उम्र में शारीरिक से ज्यादा भावात्मक रिश्ता ज्यादा जरूरी हो जाता है। 
3. 35 साल के आसपास की उम्र में पार्टनर अगर वर्किग हैं तो समय की कमी के चलते दोनों एक-दूसरे पर ध्यान नहीं दे पाते। जिससे उनके रिश्ते पर बहुत असर पड़ता है। 
4. 45 की उम्र होने पर महिलाएं मेनोपॉज के करीब पहुंत जाती हैं। जिस कारण उनकी पार्टनर में अरूचि कम होनी शुरू हो जाती है। 


50 के बाद
1. 50 साल की उम्र में पति-पत्नी एक -दूसरे से इस टॉपिक पर बात करने से शर्माने लगती हैं। 
2. सास-ससुर,दादा-दादी बनने के बाद पार्टनर शारीरिक संबंध बनाने से कतराते हैं। 
3. उम्र के इस पड़ाव में चुस्ती-फुर्ती और एनर्जी खत्न हो जाती है। 
4. बहुत कम लोग इस उम्र में भी शारीरिक संबंध के इस रिश्ते को कामयाब रखते हैं। 

Related News