16 APRTUESDAY2024 4:17:42 AM
Nari

अगर आप भी हैं प्रैग्नेंट तो आज से ही फॉलो करें सेलेब्स का डाइट चार्ट

  • Updated: 12 May, 2018 12:18 PM
अगर आप भी हैं प्रैग्नेंट तो आज से ही फॉलो करें सेलेब्स का डाइट चार्ट

बच्चे और मां दोनों को स्वस्थ रखने के लिए उनका हैल्दी खाना खाना बहुत ही जरूरी है। इस अवस्था में मां जो चीज खाती है उसका असर बच्चे के स्वस्थ पर सीधा पड़ता है। यही कारण है कि इस समय गर्भवती महिला को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। जो खाना आप खा रहे हैं उसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, आयरन, जिंक और कैल्शियम उचित मात्रा में होना चाहिए। कुछ एेसा ही डाइट चार्ट सेलेब्स भी अपनी प्रैग्नेंसी में फॉलो करती हैं। अगर आप भी जल्द ही मां बनने वाली है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के डाइट चार्ट को जरूर अपनाएं। इसको अपनाने से बच्चे और मां दोनों को फायदा मिलता है।


इन लक्ष्णों को देखकर घबराएं ना
प्रैग्नेंसी में कई बार बिना काम किए ही थकान सी महसूस होने लगती है। एेसा किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि हॉर्मोनल बदलावाों के कारण होता है। इस अवस्था में आपको जब भी ज्यादा थकान महसूस हो आराम कर लें। इसके अलावा बार-बार यूरिन पास करने, उलटी जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसने घबराएं नही। 


फॉलो करे ये डाइट चाट 
1.ब्रेकफास्ट (9 बजे)
सुबह 9 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लें। ब्रेकफास्ट में ब्रेड,दलिया,पोहा, उपमा, स्टफ्ड चपाती के साथ टोंड मिल्क, 1 कटोरी  दही खा सकते हैं। अगर आपका इन चीजों को खाने का मन ना हो तो उनकी जगह पर 1 व्हाइट एग, एक कप चाय या दूध और 30 ग्राम रोस्टेड चने खा सकते हैं। 


2. लंच (12 बजे)
ब्रेकफास्ट के 4 घंटे के बाद लंच करे। लंच में दाल रोटी, चावल, हरी सब्जियां जरूर शामिल करे। इन चीजों को खाने से बच्चे और मां दोनों ही स्वस्थ ठीक रहता। दोपहर को सोना भी बहुत जरूरी है। 

 

3. डिनर (8 बजे)
 रात को 8 बजे से पहले डिनर कर लें। डिनर में कैल्शियम, विटामिन की भरपूर मात्रा होना चाहिए। बच्चे की त्वचा का रंग निखारने के लिए खाने में बीटा कैरोटीन शामिल करे। बच्चे के लिए नौ महीने तक आयरन की बहुत आवश्यकता होती है। बच्चे और मां दोनों को हैल्दी रखने के लिए उनके खाने में इन सब चीजों को जरूर होना चाहिए। 


वजन का ध्यान रखें
आमतौर पर गर्भावस्था में औरत के शरीर का वजन लगभग 10 से 13 किलों तक बढ़ जाता है। अगर इससे ज्यादा वजन हो जाए तो समय रहते ही वजन कम कर लें। वजन घटाने के लिए रोजाना वॉक और एक्सरसाइज करना शुरू करें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News