24 APRWEDNESDAY2024 8:11:49 PM
Nari

ये ट्रैंडी हेयरस्टाइल बना बॉलीवुड डीवा की पसंद

  • Updated: 09 Apr, 2017 11:24 AM
ये ट्रैंडी हेयरस्टाइल बना बॉलीवुड डीवा की पसंद

पंजाब केसरी( फैशन ) : फैशन में आउटफिट, एक्सेसरीज, ज्वैलरी के साथ हेयरस्टाइल भी आता है। गर्मियों में ज्यादातर लड़कियों अपने बालों को बांध कर ही रखना चाहती है। अक्सर कॉलेज गर्ल को यह दिक्कत रहती है कि गर्मी में ऐसा कौन-सा हेयर स्टाइल किया जाए, जो हमे गर्मी से भी बचाएं और फैशन में भी बनाएं रखें। अगर आपकी भी यही दिक्कत है, तो हॉफ बन हेयरस्टाइल आपके लिए बैस्ट है क्योंकि यह ट्रैंड में भी है। इसके अलावा यह गर्मी में बचाएं रखता है। 

 

हॉफ बन बॉलीवुड डीवाज की पहली पसंद बना हुआ है। इन्हीं के स्टाइल को फॉलो आम लड़कियां भी करना पसंद करती है। अनुष्का शर्मा और कंगना राणावत से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड डीवाज को इस हेयर स्टाइल में देखा जा चुका है। समर सीजन में यह हेयर स्टाइल उनकी लिस्ट में शामिल हो चुका है। 


हॉफ बन को आप वेस्टर्न ड्रैस के साथ ट्राई कर सकती है। कॉलेज हो या ऑफिस गोइंग गर्ल के लिए बैस्ट हेयरस्टाइल है। इसमें आपको वेस्टर्न लुक मिलेगा। तो देर किस बात की है समर सीजन में आप भी ट्राई करें यह यूनिक हेयरस्टाइल। 

Related News