20 APRSATURDAY2024 2:44:48 AM
Nari

इस बार कुछ खास अंदाज से मनाएं लोहड़ी

  • Updated: 13 Jan, 2017 12:30 PM
इस बार कुछ खास अंदाज से मनाएं लोहड़ी

लाइफस्टाइल: उत्तर भारत का प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। अपने परिवार,रिश्तेदार और दोस्तों के साथ सब लोग इसे बहुत चाव से मनाते हैं। पहले यह फैस्टिवल लड़के के जन्म की खुशी में मनाया जाता था लेकिन अब समय बदल गया हैं। लोग अब बेटियों के जन्म की खुशी में भी इस त्योहार को मनाते हैं। खुशियों के इस त्योहार को मनाने के लिए लोग ढेरों रुपए खर्च करते हैं। डी.जे,पैलेस और न जाने कितने तरह के पकवान बनाकर इस त्योहर को एन्य किया जाता है। 


आप हर साल अपने परिवार के साथ तो अपनी खुशी मनाते हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे लोगों की जिनको आपकी ही तरह इस त्योहार का इंतजार रहता है। इस उम्मीद के साथ की आप आकर उनका हाथ थामेंगे और उनके साथ अपनी खुशियां बांटेंगे। इस तरीके से मनाएं लोहड़ी। 


1. इस बार आप कुछ गरीब बच्चों,अनाथ आश्रम,ओल्ड ऐज होम और जरूरत मंद लोगों के साथ जाकर थोड़े समय के लिए नाच गा कर खुशिया मना सकते हैं। 

2. घर पर पड़े गर्म पुराने कपड़े जरूरत मंद लोगों को बांटकर भी लोहड़ी मना सकते हैं। 

3. आप गरीब बच्चों को मिठाइयां,मूंगफली और रेवड़ियां बांटें। इससे उनको खुशी मिलेगी। जिससे वह आपको भी दुआएं देगें। 

4. लोहड़ी पर ऐसे लोगोें को खाना खिला कर भी इसे स्पैशल बनाया जा सकता है। 

Related News