पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : शादी के बाद हर कपल का यही सपना होता है कि वे हनीमून को किस तरह यादगार बनाएं। वे किसी ऐसी खास जगह पर जाना चाहते हैं जो घूमने के लिए बेहतर हो। हर एक लड़की यही चाहती है कि वह हनीमून के लिए विदेश घूमने जाएं लेकिन कम बजट होने की वजह से लड़का उसकी उम्मीदें पूरी नहीं कर सकता। ऐसे में मिडिल क्लास लोगों का हनीमून के लिए विदेश घूमने का सपना ही रह जाता है क्योंकि उनका इतना बजट नहीं होता। ऐसे में वे भारत में ही कहीं हिल स्टेशन पर चले जाते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे ही कुछ विदेशी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां घूमने के लिए ज्यादा पैसे नहीं लगते और हनीमून भी यादगार रहता है।
1. भूटान घूमने के लिए यह देश बहुत ही बढ़िया है। यह हिमालय और चीन के बीच बसा एक देश है जहां जाने का खर्चा बहुत कम है। यहां जाने के लिए वीसा की जरूरत भी नहीं पड़ती। इस देश की खूबसूरत पहाड़ियां और बीच लोगों का दिल मोह लेती हैं । हनीमून के लिए यह जगह एक दम परफैक्ट है। यहां जाने के लिए हवाई जहाज और समुद्री जहाज दोनों का ही इस्तेमाल होता है। 2. नेपाल हिमालय की गोद में बसा छोटा-सा देश नेपाल हनीमून के लिए बैस्ट प्लेस है। यहां के हसीन नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। दुनिया की सबसे उंची पहाड़ियां इसी देश में है। यहां ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद भी ले सकते हैं। 3. श्रीलंका हरी-भरी वादियों ले घिरा श्रीलंका देश में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। दक्षिण भारत में बसे इस देश में बीच, पहाड़ियां, चाय के बाग और जंगली जानवरों का आनंद ले सकते हैं। कम बजट वाले लोग हनीमून के लिए इस जगह जा सकते हैं। 4. दुबई घूमने के लिए दुबई सबसे बढ़िया और कम बजट वाला देश है।यहां बुर्ज खलीफा जैसी बड़ी-बड़ी इंमारते हैं और बहुत ही खूबसूरत गार्डन हैं। जहां लाखों की गिनती में रंग-बिंरगे फूल हैं। हनीमून के लिए यह जगह बहुत ही बढ़िया है। 5. सिंगापोर शॉपिंग के लिए सिंगापोर देश काफी लोकप्रिय है। हनीमून के लिए यह जगह बजट में भी सही रहेगी और यहां का खाना-पान भी बहुत बढ़िया है।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।