25 APRTHURSDAY2024 10:42:16 PM
Nari

जली हुई त्वचा की एेसे करें देखभाल

  • Updated: 17 Nov, 2016 05:53 PM
जली हुई त्वचा की एेसे करें देखभाल

जलने पर घरेलु उपाय: घर का काम करते समय अक्सर शरीर का कोई हिस्सा जल जाता है। जली हुई त्वचा का तुरंत उपचार न किया जाएं तो नुकसानदायिक साबित हो सकता है। कई बार छोटे बच्चे शरारते करते समय भी अपने हाथ या पैर जला लेते है। एेसे में डॉक्टर के पास जाने से घर पर कुछ उपाय करने से जलन को कम किया जा सकता है। आज हम आपको बताते है कि कैसे जली हुई त्वचा की देखभाल करनी चाहिए।

1. ठंडा पानी
जली हुई त्वचा पर सबसे पहले ठंडा पानी डालें। ठंडे पानी से जलन कम हो जाती है और काफी आराम मिलता है। 

2. हल्दी का पानी
हल्दी वाला पानी जले हुई त्वचा पर लगाएं। इससे दर्द कम होगा और आराम मिलेगा।

3. नारियल का तेल
नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जले हुए स्थान पर नारियल का तेल लगाएं। इससे जलन कम हो जाती है। 

4. तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर जले हुए हिस्से पर लगाएं। इसे जले का निशान नहीं रहता।

5. आलू और गाजर
कच्चे आलू और गाजर को बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को जले हुए स्थान पर लगाएं। इससे काफी फायदा होगा। 

 

 

Related News