पंजाब केसरी (फेशन) : 'कांस फैस्टीवल' के 5वें दिन 'बॉलीवुड एक्ट्रैस' सोनम कपूर एक बार फिर से अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरेती नजर आई। उन्होंने 'ब्लश पिंक कलर' का एली साब का पसंद किया हुआ गाउन पहन रखा था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। गाउन की 'स्लीव्स' काफी लंबी थी। 'मैसी बन' और 'स्टेटमैंट इयररिंग्स' के साथ सोनम काफी 'सैक्सी लुक' में नजर आईं।
सोनम कपूर की खूबसूरती की तारीफ 'इंटरेनेशनल मीडिया' में भी हो रही है। कैमरे की लाइट में सोनम एक दम सोने की गुड़िया लग रही है।
सोनम ने बताया कि इस बार 'कांस फैस्टीवल' के लिए उन्होंने कोई विशेष तैयारी नहीं की थी। सोनम की बहन रिया कपूर ही हमेशा उनके लिए स्टाइलिश कपड़े तैयार करती हैं लेकिन इस बार वह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थी जिस वजह से सोनम कपूर ज्यादा तैयारी नहीं कर पाई।