23 APRTUESDAY2024 4:34:31 PM
Nari

कैंसर रोग होने के मुख्य कारण

  • Updated: 24 Oct, 2016 10:27 AM
कैंसर रोग होने के मुख्य कारण

कैंसर की बीमारी हाल ही के कुछ सालों में तेजी से फैली है। अपने आस-पास के माहौल में अक्सर इस बीमारी के रोगी देखने को मिल जाते हैं। इसका कारण खाने-पीने की आदतें और बदलता लाइफस्टाइल है अगर समय रहते शुरूवाती लक्षणों से ही इसकी जांच करवा ली जाए तो इसे मात दी जा सकती है। 
 

इसके अलावा भी कैंसर होने के बहुत से कारण हो सकते हैं- 

- कैंसर रोग होने का सबसे प्रमुख कारण दूषित भोजन का सेवन करना है।
- सिगरेट पीने या पीने वाले के साथ रहने से कैंसर का खतरा। 
- गुटखा पान-मसाला और तंबाकू का सेवन
- ज्यादा मेहनत और आराम की कमी के कारण।
- बासी, सड़ी-गली खाद्य पदार्थ और ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा भोजन खाना
- तेल, घी को बार बार गर्म करके सेवन करना।
- दांत, कान,आंख, मल-मूत्रद्वार और स्किन की सफाई ना रखना।
- बारीक आटा, चावल, मैदा और रिफाइंड का ज्यादा सेवन।
- गंदा पानी पीने से।
- एल्यूमीनियम और प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना।
- चीनी, नमक , चाय-कॉफी, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और मास का ज्यादा सेवन।
- तनाव, डर और चिंता।
- ज्यादा दवाइयों का सेवन।
- रेशेदार भोजन का सेवन ना करना।
- मिलावटी खाना।
- कब्ज रहना।
- विटामिन ए और सी की कमी।
 

कैंसर से रोकथाम

- कैंसर रोग से पीड़ित व्यक्ति पर  डाक्टरी उपचार के साथ साथ कुछ उपचार ये भी करने जरूरी है ताकि उसका शरीर दोषमुक्त हो सकें।

- कैंसर मरीज को कुछ दिन नींबू का रस ही पीकर उपवास रखना चाहिए। इसके कुछ दिनों बाद केवल अंगूर का रस ही पीना चाहिए।

- कैंसर रोगी को लगातार 6 माह अंगूर का रस पीने से लाभ होता है। 
- सुबह एक चम्मच तुलसी का रस और एक चम्मच शहद पीने भी कैंसर रोगी के लिए फायदेमंद होता है। 

- रोजाना नीम और तुलसी के 5 पत्ते खाने फायदेमंद होते हैं। 

- गौ मूत्र का सेवन करने से भी कैंसर रोगी को बहुत लाभ पहुंचता है।

Related News