24 APRWEDNESDAY2024 11:48:10 PM
Nari

Wedding Cake Ideas: रिसेप्शन हो या कॉकटेल पार्टी, ट्राई करें कुछ डिफरैंट

  • Updated: 03 Jan, 2018 05:04 PM
Wedding Cake Ideas: रिसेप्शन हो या कॉकटेल पार्टी, ट्राई करें कुछ डिफरैंट

वैडिंग की रिसेप्शन पार्टी तब तक कंप्लीट नहीं होती जब तक न्यू वैडिंग कपल केक ना काट लें। इसके अलावा कॉकटेल व गार्डन पार्टी के लिए भी केक सैलिब्रेशन का क्रेज  खूब देखने को मिल रहा है। सिर्फ पार्टी की डैकोरेशन का ही नहीं बल्कि केक के डिजाइन्स का ट्रैंड भी बहुत बदल गया है। नए थीम पैटर्न व डिफरैंट कलर्ड से केक को तैयार किया जा रहा है। अगर आप भी जल्दी ही रिसेप्शन या फिर रिंग सेरेमनी पार्टी के लिए केक आर्डर कर रहे हैं तो आप यहां से केक की डिजाइनिंग के लिए न्यू आइडियाज ले सकते हैं। 
 

1.  केक विद डिफरैंट फ्रूट्स

PunjabKesari
केक में अगर आप क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल पसंद नहीं करते तो इसको ताजे फ्रूट्स से सजाएं। इसके लिए आप अपने मनपसंद फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे बेरीज, स्ट्रॉबेरी, अगूंर, पाइनएप्पल, एप्पल आदि।
 

2. केक विद आंब्रे इफैक्ट

PunjabKesari
सिर्फ हेयरकलर में ही नहीं बल्कि आप यह इफैक्ट अपने रिसेप्शन केक में भी डाल सकते हैं। केक को मनपसंद आंब्रे शेड में तैयार करवाएं।
 

3. रॉयल स्टाइल केक

PunjabKesari

अगर आप वैडिंग केक रॉयल लुक में तैयार करवाना चाहते हैं तो वेलवेट फ्लेवर केक बेस्ट हैं आप रैड, ग्रीन ब्लू किसी भी कलर में इस केक को तैयार कर सकते हैं, जिसे आप फ्रूट्स व फ्रैश फ्लावर्स की कोटिंग दे सकते हैं। 
 

4. विंटेज चार्म केक

PunjabKesari
कॉकटेल व गार्डन पार्टी के लिए विंटेज थीम केक बेस्ट आइडिया है जो यंगस्टर्स को खूब पसंद भी आ रहे हैं। विंटेज में आप व्हाइट क्रीमी केक के साथ फ्लोरल फ्रैश फ्लावर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि इसमें मॉडर्न और विंटेज दोनों का मिक्सचर दिखें।
 

5. फ्लोरल केक

PunjabKesari
केक की लुक फ्रैश कलरफुल फ्लावर से बहुत सुंदर दिखेगी बस आपको अपने मनपसंद फ्लेवर केक के साथ रंग बिरंगे फूल एड करने हैं। इसमें आप 3 लेयर्ड वाला केक इस्तेमाल करें। 
 

6. कैरेमल कोटिंग केक

PunjabKesari
अगर आप केरेमल के शौकीन हैं तो केक में आप केरेमल की स्पैशल कोटिंग कर सकते हैं। 
 

7. स्क्वेयर केक

PunjabKesari
राऊंड की बजाए स्क्वेयर में लेयर्ड केक चूज करें। फिर बिग डे पर केक सेलिब्रेशन भी बड़ी होनी तो बनती है। 
 

8. क्यूट केक

PunjabKesari
जरूरी नहीं बड़ी पार्टी में आप बड़ा ही केक तैयार करवाएं। केक को कयूट लुक देना चाहते है छोटे छोटे केक रैडी करवाएं।
 

9. पार्टनर थीम केक

PunjabKesari
इसके अलावा 3 या 4 लेयर्ड केक में पार्टनर लव थीम पर कोई कैक भी चूज कर सकते हैं जो काफी रॉमेंटिक लगता है।






 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News