19 APRFRIDAY2024 8:12:02 AM
Nari

गोभी टकाटक

  • Updated: 25 Feb, 2017 12:57 PM
गोभी टकाटक

ज़ायकाः गोभी की सब्जी तो हर घर में अलग-अलग तरह से बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी घर में गोभी टकाटक की सब्जी बनाई है। यह नाम सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं। जानिए रैसिपी

 

सामग्री

- 4 कप फूलगोबी (कटी हुई)
- 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 1 प्याज (कटी हुई)
- 1 टमाटर (कटी हुआ)
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 कप दही
- 1 चम्मच चिल्ली सॉस
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाऊडर
- 1/4 हल्दी
- नमक स्वादनुसार
- तेल आवश्यकतानुसार

विधि

1. सबसे पहले कड़ाई में तेल डाल कर गर्म करें। 
2. अब उसमें फूलगोभी डालें और तल कर उसे बाहर निकाल लें।
3. इसके बाद उसमें जीरा डाल कर भूनेें। फिर उसमें टमाटर डालें और दो मिनट के लिए टमाटर को पकने दें।
4. जब टमाटर गलने लगे तब उसमें हल्दी और जीरा पाऊडर डाल कर मिलाएं।
5. उसके बाद दही, फूलगोभी, चिल्ली सॉस और लाल मिर्च पाऊडर डाल कर इसे दोबारा मिलाएं।
6. सभी सामग्री को मिलाने के बाद इसमें शिमला मिर्च और नमक डालें। फिर इसे पांच से दस मिनट के लिए पकाएं।
7. आपकी गोभी टकाटक की सब्जी तैयार है।

Related News