24 APRWEDNESDAY2024 4:10:25 AM
Nari

ब्रोकोली चीज सलाद

  • Updated: 18 May, 2017 01:30 PM
ब्रोकोली चीज सलाद

पंजाब केसरी (जायका) :  सलाद को तो हम रोज अपनी डाइट में लेते हैं। आज हम आपको ब्रोकोली चीज सलाद की रेसिपी बताएंगे जो कि बनाने में बहुत ही आसान है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है।

सामग्री
- 3 कप ब्रोकोली
- 1/2 कप प्याज कटे
- 2 टमाटर कटे
- 1/2 कप कटे हुए बादाम,रोस्टेड
- 200 ग्राम स्मोक्ड गोडा(Gouda)
- 2 टेबल स्पून एक्स्ट्रा वर्जिन आॅलिव आॅयल
- 2 टेबल स्पून रेड वाइन विनेगर
- 1/4  टी स्पून चीनी
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार


विधि
1. ब्रोकोली को नमक मिले पानी में एक मिनट के लिए उबालें। फिर इसे छानकर ठंडे पानी से धो लें।
2. उबली हुई ब्रोकोली में प्याज,टमाटर,नट्स और गोडा चीज मिक्स करें।
3. फिर इसमें आॅलिव आॅयल,विनेगर,चीनी,नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. फिर सलाद पर ड्रेसिंग डालो और अच्छी तरह से टॉस करें।
 

Related News