19 APRFRIDAY2024 8:00:48 AM
Nari

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को ही मिलते हैं ये फायदे

  • Updated: 19 Apr, 2018 01:34 PM
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को ही मिलते हैं ये फायदे

छोटे बच्चों को स्तनपान करवाना बहुत जरूरी होता है। जन्म से लेकर 6 महीने तक बच्चा मां के दूध पर ही निर्भर करता है। उस दूध से ही बच्चे का विकास होता है। इसके साथ ही मां का दूध बच्चे को कई बीमारी से भी बचाता है। स्तनपान से ना केवल बच्चे को बल्कि मां को भी कई तरह के फायदे होते हैं। आज हम आपको स्तनपान करवाने से मां और बच्चे को होने वाले लाभ के बारे में बताएगे। तो आइए जानते हैं उनके बारे।

 

बच्चों को स्तनपान करवाने के लाभ

1. हड्डियां मजबूत होना
मां का दूध पीने से बच्चे के शरीर में प्रोटीन और विटामिन्स की कमी नहीं होती है। शरीर में मौजूद पोषक तत्व बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने और उनको बीमारियों से बचाने का काम करता है।


2. दिमाग का विकास
मां के दूध का बच्चों के दिमाग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह बच्चे के सोचने समझने की क्षमता को बढ़ता है। अगर आप अपने बच्चे को इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं तो स्तनपान जरूर करवाएं।


3. एलर्जी से बच्चों को सुरक्षा
स्तनपान करने वाले बच्चों को एलर्जी होने की संभावना कम होती है। जबकि गाय और सोया दूध पीने वाले बच्चों को एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम 6 महीने तक दूध पीलाएं।


4. मोटापे बचाव 
बच्चे को स्तनपान कराने से यंग ऐज में भी मोटापे की समस्या नहीं होती है। जो बच्चे ज्यादा समय तक स्तनपान करते हैं। उनमें मोटापे से ग्रस्त होने की संभावना उतनी ही कम होती है।


5. बीमारियों से सुरक्षा
बच्चे को स्तनपान करवाने से उनको कई बीमारियों से बचाया जा सकता है । उनको टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा, आंत संबंधी बीमारियां होने का खतरा घट जाता है।

 

स्तनपान करवाने से मां को होने वाले फायदे

1. मां का तनाव घटना
एक शौध में यह बात साबित हुई है कि जो माएं अपने बच्चे को समय तक स्तनपान करवाती है उन्हें डिप्रेशन जैसी समस्या होती नहीं होती । ब्रेस्ट फीडिंग करवाने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है जो मां को रिलैक्स होने और तनाव को घटाने का काम करता है।


2. ब्रेस्ट कैंसर
जो महिलाएं बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं उन्हें ब्रेस्ट और ओवरियन कैंसर नहीं होता। खुद को और बच्चे को बीमारियों से दूर रखने के लिए उनको स्तनपान जरूर करवाएं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News