20 APRSATURDAY2024 3:26:46 AM
Nari

अकेले होने पर लड़के करते हैं कुछ एेसी हरकतें!

  • Updated: 21 Jan, 2017 05:15 PM
अकेले होने पर लड़के करते हैं कुछ एेसी हरकतें!

रिलेशनशिप: कई बार ऐसा होता है कि पूरे परिवार को किसी पार्टी या फंक्शन पर जाना होता है तो लड़के इन जगहों पर अपनी फैमिली के साथ जाने से इंकार कर देते है। साथ ही घर में अकेला रहना चाहते है। घर में अकेले रह कर लड़के कुछ ऐसी हरकतें करते है, जिससे सभी अंजान होते है,यहां तक उनके खुद के पेरेंट्स। आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी ही हरकतें बताने जा रहें, जिनको वह अक्सर घर में अकेले रह कर करते है।


1. लड़के जब घर में अकेले होते है तो वह ऐसे टीवी शो देखते है, जिनको वह अपने घर परिवार के बाकी के सदस्यों के साथ नहीं देख पाते है। वैसे तो वह घर वालों के सामने ऐसे शो को बोरिंग बताते है लेकिन मौका मिलते ही इन शो को बड़े शौक के साथ देखते है। 

2. लड़के अकेले होने पर आईने के सामने खड़े होकर तरह-तरह के मुंह बनाते है। ऐसा करके उनको काफी अच्छा लगता और रिलैक्स फिल होता है। 

3. अकेले में लड़के अक्सर कल्पना करते हैं कि उन्होंने कोई बड़ा पुरस्कार या कोई बड़ा  खिताब जीत लिया है। 

4. इसी के साथ जब लड़के अकेले घर में बैठे बोर हो जाते है तो कोई अपना पसंदीदा गाना लगाकर फुल वॉल्यूम सुनते है। डांस करने का मन करें तो वो भी कर लेते है। 

5. आपने लड़को को अक्सर खाने खाते समय कई नखरें करते देखा होगा लेकिन अकेले होने पर वह फ्रिज में जो मिल जाएं उसे ही चुप-चाप खा लेते है। 

6. कई बार तो लड़के अकेले में बैठ कर अपने एक्स गर्लफ्रैंड के बारें में सोचने लगते है, उसकी प्रोफाइल को चोरी-चोरी देखते है। 

7. अकेले में लड़के अपने बॉडी फिटनेस पर भी ध्यान देते है और वर्कआउट करने लगते है।

8. ऐसे ही कुछ लड़के अकेले में अपने सारे कपड़े वॉडरोब से निकाल कर चैंड करके देखने लगते है कि उनपर कौन-सा आउटफिट अच्छा लगता है। और फिर अगले दिन उसी आउटफिट को पहन लेते है। 
 

Related News