20 APRSATURDAY2024 12:30:20 PM
Nari

लड़कों को पसंद नहीं आते लड़कियों के ये फैशन, फिर भी करनी पड़ती है तारीफ

  • Updated: 11 Jun, 2018 12:23 PM
लड़कों को पसंद नहीं आते लड़कियों के ये फैशन, फिर भी करनी पड़ती है तारीफ

लड़कों को स्टाइलिश लड़कियां बहुत पसंद आती हैं। जब लड़की को अपने फ्रेंड के साथ मिलना होता है तो खूब सज-धज कर जाती हैं। आजकल की लड़कियां तो लेटेस्ट फैशन को पूरी तरह फॉलो करती हैं, इसे स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा माना जाता है। वहीं, कई बार वह कुछ ऐसा फैशन कर लेती हैं जिसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं करते लेकिन फिर भी उन्हें कह नहीं पाते। 


1. हाई वेस्ट जींस 
आजकल हाई वेस्ट जींस का ट्रेंड खूब चल रहा है। लड़कियां भी इसे फॉलो कर रही हैं, वह हाई वेस्ट जींस या शॉर्ट्स पहन लेती हैं लेकिन लड़के इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। अगली बार आप ब्वॉयफ्रेंड से मिलने जा रहे हैं तो इस बात को जान लें कि यह स्टाइल आपके फ्रेंड को पसंद नहीं आने वाला। 


2. ज्यादा मेकअप
मेकअप के बिना घर से बाहर निकलना तो जैसे नामुमकिन है। वैसे तो खूबसूरत दिखने के लिए यह बहुत जरूरी है लेकिन ज्यादा मेकअप किया जाए तो सुंदरता पूरी बिगड़ जाती है। यह बात लड़को को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। 

 
3. डार्क लिपस्टिक
कुछ लड़कियां डार्क लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद करती हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वह सुंदर लग रही हैं लेकिन लड़को को यह बात पसंद नहीं होती। उन्हें सिंपल लड़कियां ज्यादा अच्छी लगती है। 


4. फ्लोरल प्रिंट ड्रेस 
फ्लोरल प्रिंट की ड्रेसिस लड़कियां बहुत पसंद करती हैं, वहीं लड़कों को उनका यह फैशन पसंद नहीं है। उन्हें फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस घर में बिछी बेडशीट की तरह लगती है। 



 

Related News