पोल्का डॉट प्रिंट का क्रेज आजकल हीरोइनों में खूब दिख रहा है। सोनम कपूर से लेकर जेनिफर विगेंट तक हर कोई पोल्का डॉट प्रिट कैरी कर रही हैं। गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी इस प्रिंट वाली ड्रैसेज ट्राई कर सकती हैं।
कुछ समय पहले जेनिफर ने ब्लैक न व्हाइट कलर की पोल्का डॉटेड ड्रेस पहनी थी। इस ड्रैस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सोनम कपूर को भी हालही में पोल्का डॉट में देखा गया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम कपूर ने ब्लैक जैकेट और व्हाइट शूज कैरी किया हुुए थे।। पूरी आउटफिट में वह क्लासी नजर आ रही थीं।
'राइजिंग स्टार' के मंच पर जाने के लिए आलिया भट्ट ने खूबसूरत पोल्का डॉट ड्रैस चुनी। इस ड्रैस में वह स्टाइलिश और क्यूट लग रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा को भी पोल्का डॉटेड ब्लैक एंड व्हाइट फ्रॉक में देखा गया। उन्होंने हैट भी कैरी की थी। हैट में वह हॉट लग रही थी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP