19 APRFRIDAY2024 1:06:43 PM
Nari

क्या आप ट्राई करना चाहेगी ये बोल्ड लिपस्टिक कलर?

  • Updated: 20 Mar, 2017 12:06 PM
क्या आप ट्राई करना चाहेगी ये बोल्ड लिपस्टिक कलर?

ब्यूटी: होंठो को परफैक्ट लुक देने के लिए लिपस्टिक अपना अहम रोल निभाती है, जो फैशन ट्रैंड में काफी पसंद भी की जाती है। महिलाएं नए शेड्स की लिपस्टिक को ट्राई करती है। अपनी ड्रैसअप के साथ शेड्स चुनती है, ताकि वह उनको सेक्सी लुक दे सकें। आजकल वैसे तो मैट शेड्स लिपस्टिक का काफी ट्रैंड है लेकिन इन दिनों कुछ ओर नए शेड्स आए है, जिनको शायद ही कोई लड़की पसंद करेंगी। आज हम आपको इन्ही शेड्स के बारे में बताएंगे, जो थोड़े हटके है।  

 

1. येलो

एमी जैक्सन एक बार इस लिप कलर में नजर आ चुकी है। अगर लाइट कलर ट्राई नहीं करने चाहती है और बोल्ड कुल पाना चाहती है तो इसे ट्राई कर सकती है। 

2. सिल्वर

माना कि यह लिप कलर हटके के है, लेकिन यह भी आपको परफैक्ट लुक दे सकता है। अगर इसका हद से ज्यादा इस्तेमाल न करें। 

3. ब्लैक

ब्लैक लिपस्टिक आपको काफी बोल्ड लुक देगी लेकिन इसको लगाने के हिम्मत बी होनी चाहिए। फिर देखिए कैसे आपके होठों पर ब्लैक मैजिक चलेगा। 

4. लाइट ब्लू 

अगर आपका रंग गोरा है तो ये लिप कलर ट्राई करें। यह आप पर खूब जंचेगी। 

5. ग्रीन

अगर आप ऐसे लिपस्टिक कलर की तलाश में हैं, जो आपको थोड़ा बोल्ड लुक दे तो ग्रीन लिप कलर ट्राई कर सकती है। 
 

Related News