25 APRTHURSDAY2024 10:06:06 AM
Nari

ब्लड प्रैशर हो जाए कम तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय

  • Updated: 09 Jun, 2017 12:16 PM
ब्लड प्रैशर हो जाए कम तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय

BP लो का घरेलू उपचार : कई लोगों को ब्लड प्रैशर कम हो जाने की समस्या होती है। अधिक तनाव के कारण यह परेशानी हो जाती है। कई बार लोग काम में व्यस्त होने के कारण इस ओर ध्यान नहीं देते लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। बी.पी कम होने से शरीर का खून सभी जरुरी अंगों तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में दिल, किडनी, फेफड़े और दिमाग पूरी तरह से काम नहीं कर पाता।  इसके लिए कुछ घरेलू उपाए करके इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

 

बीपी लो होने के लक्षण
 चक्कर आना
 बेहोश होना
 हाथ-पैरों का ठंड़ा होना

 

बीपी लो होने के उपाय


1. कॉफी
बी.पी कम होने पर काॅफी का सेवन करें। इसके इलावा चॉकलेट भी खा सकते हैं।

 

2. नमक
 नमक वाला पानी पीएं। इसमें सोडियम होने के कारण बी.पी नार्मल हो जाता है।

 

3. नींबू पानी
एक गिलास पानी में नींबू, नमक और चीनी मिला कर भी पी सकते हैं। 

 

4. किशमिश
30-40 किशमिश के दानों को रात भर पानी में भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।

 

5. तुलसी पत्ता
इसमें मैग्नीशियम,पोटेशियम और विटामिन सी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रैशर सामान्य रहता है।
 

Related News