20 APRSATURDAY2024 1:58:07 AM
Nari

फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में बिपाशा का देसी लुक

  • Updated: 22 May, 2017 04:31 PM
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में बिपाशा का देसी लुक

पंजाब केसरी(फैशन): बिपाशा बसु बॉलीवुड की हॉट हीरोइन्स में से एक है। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा का स्टाइल और भी बढ़ गया है। वह अपने पति के साथ कई बार स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे चुकी है। 

हाल में ही बिपाशा को सब्यसाची की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में देखा गया। उन्होंने साड़ी के साथ सिक्वेंस ब्लाउज वियर किया था, जोकि उनकी साड़ी को यूनिक टच दे रहा था। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सैंटर पार्टिशन' के साथ हेयर बन बनाया हुआ था। मेकअप में उन्होंने डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। साड़ी के साथ उनका आईमेकअप भी काफी अच्छा लग रहा था। 
PunjabKesari
साड़ी के साथ उन्होंने लाइट ज्वैलरी वियर की। वैसे तो लड़कियां अपने आउटफिट के साथ मैचिंग नेलपॉलिश लगाती हैं लेकिन बिपाशा ने अलग ही कलर की नेलपॉलिश लगाई हुई थी। बिपाशा की तरह आप भी इस साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह काफी लाइट वेट हैं। 

Related News