20 APRSATURDAY2024 9:32:01 AM
Nari

मार्च में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

  • Updated: 02 Mar, 2017 02:21 PM
मार्च में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

ट्रैवलिंगः घूमने का मजा न तो ज्यादा ठंड़ में आता है और न गर्मी में। आउटिंग का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए मौसम का सही होना भी बहुत जरूरी है। मार्च ऐसा महीना है जिसमें आप ट्रैवलिंग का बहुत अच्छे से लुत्फ उठा सकते हैं। न ठुठराने वाली सर्दी तो न कड़कडाती गर्मी। आप भी अपने पार्टनर के साथ इस महीने में ट्रैवल का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जो इस मौसम में घूमने के लिए बैस्ट है। 


1. कूर्ग
कर्नाटक का कुर्ग शहर बहुत खूबसूरत है। मार्च में घूमने के लिए यह बैस्ट जगह है। यहां पर हरे भरे जंगल,चाय के बाग,पहाडियां,हाइकिंग,ट्रेल्स और प्रकृति नजारों का मजा ले सकते हैं। लोग यहां पर खास राफ्टिंग के लिए आते हैं। 

2. हेवलॉक आइलैंड
बीच पर घूमने का मजा लेना चाहते हैं। हर बार की तरह इस बार केरल और गोवा जाना नहीं चाहते तो हैवलॉक आपके लिए बैस्ट ऑप्शन है। अंडमान का हैवलॉक बीच मार्च में घूमने के लिए बहुत अच्छा है। यहां पर स्कूबा डाइविंग,ट्रैकिंग,ग्लास बोट की स्वारी के अलावा समुद्री जीवों को भी करीब से देख सकते हैं। 

3. शिलांग 
सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस जगह पर घूमनी पसंद करते हैं। कुदरती नजारे और खूबसूरत मौसम के कारण लोग इसको बहुत पसंद करते हैं। यहां पर मार्च को महीने में बारिश कम होती है। जिस कारण आप यहां पर अच्छे से घूम सकते हैं। एलिफेंट फॉल (हाथी झरना), स्वीट फॉल (मीठा झरना), लेडी हैदरी पार्क, वार्डस झील,अथ शिलांग पीक के अलावा यहां पर देखने के लिए और भी खूबसूरत जगहें हैं। 

4. कोडैकानल 
तामिलनाडु में कोडैकनाल पाली हिल के बीच बसा है यह टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन। मार्च में यहांका मौसम बहुत सुहावना होता है। स्टार फिश के डिजाइन में बनी कोडैकानल झील में बोटिंग,ग्रीन वैली में ट्रेकिंग और पिलर रॉक्‍स का मजा ले सकते हैं। यहां पर  बीयर शोला फॉल में भी टूरिस्टों की भीड लगी रहती है। 

5.मुन्नार 
मुन्नार इडुक्‍की जिले में स्थित है। मार्च में घूमने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर हर तरफ हरियाली,चाय के बाग,प्राचीन घाटियां और खूबसूरत मौसम टूरिस्टों को आकर्षित करते हैं। आप यहां पर वाटरफाल्स का मजा भी ले सकते हैं। 

Related News