25 APRTHURSDAY2024 3:46:19 PM
Nari

नींद नहीं आती या आते हैं बुरे सपने तो तकिए के नीचे रख कर सोएं ये चीजें

  • Updated: 20 Apr, 2018 02:53 PM
नींद नहीं आती या आते हैं बुरे सपने तो तकिए के नीचे रख कर सोएं ये चीजें

कुछ लोग रात के समय आराम करने की बजाय बेचैन रहते हैं। आमतौर पर इसका कारण बिगड़ती सेहत या फिर खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है। छोटे बच्चे भी कई बार सोते समय डरते हैं और उनके इस बर्ताव से मां-बाप भी परेशान हो जाते हैं। इसका कारण घर में नेगेटिव एनर्जी भी हो सकता है। आपको भी कुछ इसी तरह का आभास हो रहा है तो रात को तकिए के नीचे कुछ खास चीजे रखने से आपकी परेशानियों का हल हो सकता है। आइए जानें क्या करें जिससे आप आराम से सो पाएं। 
 

1. रात को सही तरीके से नींद नहीं आती तो तकिए के नीचे हरी इलायची रख कर सोएं। इससे नींद अच्छी आएगी। 
 


2. कुंडली में मंगल दोष है तो इसके लिए सिरहाने सोने और चांदी के गहने रखकर सोएं। इससे फर्क दिखने लगेगा। 
 


3. तकीए के नीचे लहसुन रखकर सोने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता। इससे सेहत संबंधी भी फायदा मिलता है। 
 


4. रात को बुरे सपने आते हैं तो सौंफ को सफेद कपड़े में बांध कर तकिए के नीचे रखें। इससे मन शांत रहेगा।
 


5. कुछ लोगों को रात के समय डर लगता है। ऐसे में हनुमान चालिसा को अपने पास रख कर सोएं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News