20 APRSATURDAY2024 1:41:58 PM
Nari

खाना खाने के लिए चुनें बैस्ट टाइम तभी रहेंगे स्‍वस्‍थ

  • Updated: 15 Mar, 2017 05:14 PM
खाना खाने के लिए चुनें बैस्ट टाइम तभी रहेंगे स्‍वस्‍थ

सेहतः सेहत को अच्छा रखने के लिए हैल्दी फूड के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी है। अगर हर काम समय के हिसाब से किया जाए तो आप कभी बीमार नहीं पड सकते। दिन हो या रात शरीर की कार्यप्रणाली हमेशा चलती रहती है। जब समय पर शरीर को भोजन नहीं मिलता तो सेहत संबंधी बहुत सी परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। सुबह का नाश्ता,दोपहर का खाना और रात का खाना सही समय पर ही करना चाहिए। जो सेहत के लिए फायदेमंद होगा। 

1.ब्रेकफास्‍ट
सुबह का नाश्ता ठीक समय पर कर लेना चाहिए क्योकि रात और सुबह के बीच 8-10 घंटोे का फर्क होता है। सुबह 7 से 8 बजे तक नाश्ता निपटा लें। 10-12 बजे खाना खाने से पेट की परेशानियां गैस,बदहजमी और घबराहट हो सकती है। सुबह उठने के 1 घंटे बाद नाश्ता जरूर कर लें। 

2. लंच 
दोपहर का खाना लेच न करें। इससे रात के खाने का समय और सेहत दोनों खराब हो जाएंगे। लंच 12 से 2 बजे के बीत कर लें। आप 3-4 बजे खाना खाते हैं तो शाम तक खाना पचने में परेशानी हो सकती है। इससे शरीर को पोषक भी ठीक समय पर नहीं मिलेंगे। जिससे धीरे-धीरे सेहत बिगडनी शुरू हो जाएगी। हमेशा ब्रेकफास्ट और लंच के बीच 4 घंटे का अंतर जरूर रखें। 

3. डिनर
रात के खाने का बैस्ट टाइन 7-8 बजे है। 10 बजे के बाद खाना खाने के एकदम सो जाने से सेहत बिगड सकती है। पेट में गैस बनने की सबसे बड़ी वजह खाने का गलत समय ही है। 

Related News