ट्रैवलिंग:सर्दी में बर्फीली वादियों में स्पोर्टस का मजा लेने के लिए कुछ लोग ठंड की परवाह नहीं करते। सारा साल बेसब्री से बर्फ पडने का इंतजार करते रहते हैं। दुनिया की कुछ खूबसूरत जगहों स्कीइंग के लिए बहुत मशहूर हैं। लोग दूर-दूर से यहां पर घूमने और ठंड़ का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। आप भी स्कीइंग करने का शौंक रखते हैं तो इन जगहों के बारे में जरूर जान लें।
1.टिग्नस, फ्रांस
चारों तरफ बर्फिले पहाड़ों से घिरी यह जगह बहुत खूबसूरत है। इन पहाड़ों पर स्कींइग करना का हर किसी के बस की बात नहीं। यह गलेशियर दुनिया के सबसे ऊंचे गलेशियर में गिना जाता है। यहां पर स्कीइग करने का अनुभव बहुत रोमांचकारी होता है।
2. गार्मिश-पार्टेनकिरचेन, जर्मनी
दुनिया में बैस्ट स्कीइंग के नाम से जाना जाने वाला जर्मनी का यह रिजॉर्ट बवारिया नामक शहर में बसा है। इसकी सीमा आस्ट्रिया से मिलती है। लोग महीना पहले ही यहां पर स्कीइंग करने के लिए तैयारी करनी शुरू कर देते हैं।
3. जैक्सन होले, यूनाइटेड स्टेट
अमरिका के योमिंग राज्य में स्थित जैक्सन होले नाम की यह जगह बहुत खूबसूरत है। चारों तरफ बर्फ से ढकी सफेद पहाडियों पर स्कीइंग करने का अलग ही अनुभव है।
4. ग्रीनडेलवाल्ड, स्विट्जरलैंड
ग्रीनडेलवाल्ड यानि ग्लेशियर से गुफ्तगू। यूरोप की ऊंचाइयोें पर बसे इस पहाड़ पर सर्दियों के मौसम में स्कीइंग करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। इस जगह पर 4000 मीटर तक की ऊंचाई पर पीक प्वांइट है।