20 APRSATURDAY2024 1:20:31 AM
Nari

भारत में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

  • Updated: 03 Jan, 2017 05:58 PM
भारत में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

ट्रैवलिंगः घूमने-फिरने के शौकीन अपने लिए कोई न कोई जगह ढूंढ ही लेते हैं। अधिकतर लोग घूमने के लिए विदेश जाना पसंद करते है लेकिन भारत में भी बहुत सी जगहें एेसी है जहां जाकर आप खूब एन्जॉय कर सकते है। सर्दी के इस मौसम में भारत की कई जगहों पर बर्फबारी होती है। आप वहां जाकर बर्फबारी का आनंद ले सकते है। आज हम आपको भारत की सबसे बैस्ट जगहों के बारे में बताएंगे।

1. शिमला
शिमला बहुत ही खूबसूरत जगह है। जनवरी में कई लोग शिमला घूमने जाते हैं। इस महीने में शिमला का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। 

2. कुफरी
कई लोग हनीमून मनाने के लिए कुफरी जाते हैं। यहां का खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां पर एक बार जाने के बाद वापिस आने का मन नहीं करता। दिंसबर और जनवरी के महीने में यहां बर्फबारी भी होती है।

3. गोवा
गोवा हनीमून कपल की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए लोग देश से नहीं बल्कि विदेश से भी आते हैं। 

4. मनाली
मनाली प्राकृतिक सौंदर्यता के हिसाब से भी बेहद खूबसूरत जगह है। जनवरी के महीने में यहां बहुत ठंड होती है।

5. कसोल 
हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर कसोल घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और नदियां प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा अनुभव है।


 

Related News