19 APRFRIDAY2024 10:34:49 PM
Nari

इन जगहों पर लें Snowfall का मजा

  • Updated: 14 Jan, 2017 12:38 PM
इन जगहों पर लें Snowfall का मजा

ट्रैवलिंगः सर्दी का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई लोग इस मौसम में स्नोफॉल देखने जाते हैं। भारत में एेसी कई जगहें हैं जहां स्नोफॉल होती हैं। हर साल कई लोग उन इलाकों में स्नोफॉल का मजा लेने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको एेसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां जाकर आप स्नोफॉल का लुत्फ उठा सकते हैं। 


1. शिमला
दिंसबर और जनवरी के महीने में शिमला में कई टूरिस्ट देखने को मिलते हैं। कुछ लोग नए साल की शुरुआत शिमला जाकर करते हैं। ठंड के दिनों में यहां के हरे भरे पहाड़ बर्फ से ढके जाते हैं। आप यहां पर जाकर स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। 

2. लेह लद्दाख
अगर आप ट्रैकिंग करने के शौकीन है तो लेह लद्दाख जाएं। यहां जाकर आप बर्फबारी और फ्रोजन आइस ट्रैक का आपको अलग ही अनुभव होगा।

3. गुलमर्ग
इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। सर्दी के मौसम में यहां हर जगह बर्फ ही बर्फ दिखती है। यहां पर हर साल कई लोग बर्फबारी का मजा लेने आते हैं। 

4. मनाली
वैसे तो मनाली का मौसम सारा साल ही बहुत अच्छा होता है लेकिन सर्दी के मौसम में यह बर्फ से पूरी तरह ढक जाता है। यहां जाक वापिस आने को मन नहीं करता

5. कुफरी
हिमाचल प्रदेश में स्थित कुफरी बहुत ही फेमस जगह है। ठंड के मौसम में इसकी खूबसूरती देखने योग्य होती है। कई लोग ठंड के मौसम में यहां एन्जॉय करने आते हैं।
 

Related News